ज्यादा नमक खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, रहें सावधान

Published : Dec 19, 2019, 08:18 AM ISTUpdated : Dec 19, 2019, 08:23 AM IST
ज्यादा नमक खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, रहें सावधान

सार

ज्यादा नमक खाना हर हाल में नुकसानदेह होता है। कई लोगों को ज्यादा नमक खाने की आदत होती है। इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। 

हेल्थ डेस्क। आपने कई लोगों को देखा होगा कि वे खाना खाते समय अलग से नमक लेते हैं। कई लोग सलाद में नमक मिला कर खाना पसंद करते हैं। जूस पीते हैं तो उसमें भी नमक डालते हैं। नमक का ज्यादा उपयोग हर हाल में नुकसानदेह होता है। इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। नमक में सोडियम होता है। ज्यादा सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है। नमक का अधिक उपयोग करने पर दिल सें संबंधित बीमारियां ज्यादा होने की संभावना रहती है। इसलिए नमक का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। 

ब्लड प्रेशर की समस्या से जो लोग पीड़ित हों, उन्हें नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए। इसी तरह, जो लोग किडनी के रोगों से पीड़ित हों, उन्हें भी नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। हर अनाज या सब्जी-फल में प्राकृतिक रूप से नमक मौजूद होता है। अगर कोई बाहर से नमक नहीं भी ले तो उसे कोई दिक्कत नहीं हो सकती। लेकिन बिना नमक के किसी व्यंजन में स्वाद नहीं मिलता। इसलिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ फलों के रस में नमक मिलाने से एसिडिटी की समस्या नहीं होती। संतरा और दूसरे साइट्रस फलों के रस में नमक मिलाना चाहिए। नींबू पानी में भी नमक मिलाना चाहिए।  

दिल के रोगों से पीड़ित लोगों को हमेशा कम से कम नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी तरह जिन लोगों को लिवर से संबंधित बीमारी हो, उन्हें भी नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए। ज्यादा नमक खाने से शरीर के अंदर पानी बढ़ने लगता है। अधिक नमक के प्रयोग से स्किन पर भी अच्छा असर नहीं पड़ता। इससे सबसे ज्यादा बुरा असर रक्तचाप पर ही पड़ता है। ब्लड प्रेशर के संतुलित नहीं रहने से कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए जब भी भोजन करने बैठें, सब्जी, दाल या सलाद में अलग से नमक नहीं लें। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट
बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स