
हेल्थ डेस्क : 1 जुलाई को पूरे भारत में डॉक्टर्स डे (Doctors Day 2022) मनाया जाता है। यह दिन उन डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए होता है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। यह दिन डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के दिन मनाया जाता है। दरअसल, डॉ. रॉय का जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था। इसी तारीख को 1962 में 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उन्होंने भारतीय चिकित्सा परिषद और भारतीय चिकित्सा संघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हीं के समर्पण और देशभर के डॉक्टर्स को सम्मानित करने के लिए 1 जुलाई 1991 को भारत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने पहली बार डॉक्टर्स डे मनाया था। तब से हर साल 1 जुलाई को ये दिन मनाया जाता है। इस दिन आप अपने डॉक्टर को ये कोट्स, शुभकामनाएं, बधाई, संदेश और व्हाट्सएप स्टेट्स (quotes, wishes, messages and WhatsApp status) भेजकर उनका आभार व्यक्त कर सकते हैं...
डॉक्टर्स डे कोट्स
"लोग डॉक्टर को उसकी परेशानी के लिए फीस देते हैं; उनकी दया के लिए वे अभी भी उसके कर्ज में हैं।" - सेनेका
"दवाएं बीमारियों का इलाज करती हैं, लेकिन केवल डॉक्टर ही मरीजों को ठीक कर सकते हैं।" - कार्ल जंग
"दूसरों के लिए जिया गया जीवन ही सार्थक जीवन है।" - अल्बर्ट आइंस्टीन
"डॉक्टर्स का पेशा ही एकमात्र ऐसा पेशा है जो खुद को खत्म करने के लिए लगातार काम करता है।" - मार्टिन एच फिशर
"भविष्य का डॉक्टर कोई दवा नहीं देगा, लेकिन अपने रोगियों को मानव शरीर की देखभाल, आहार में और बीमारी के कारण और रोकथाम में रुचि देगा।" - थॉमस एडीसन
"ईश्वर सबके जीवन की रक्षा खुद से नहीं कर पाते इसलिए इस धरती पर अपने रूप में डॉक्टर को भेज दिया।"
डॉक्टर्स डे विशेज
- एक डॉक्टर ऐसा इंसान ही जो रोते हुए आये व्यक्ति को हंसाते हए भेजता है।
शुक्रिया डॉक्टर्स, हैप्पी डॉक्टर्स डे।
- जब आंसू होते हैं, तो आप कंधा होते हैं, जब दर्द होता है, तो आप दवा होते हैं, जब हादसा होता है, तो आप उम्मीद होते हैं।
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
- आप सिर्फ एक डॉक्टर से ज्यादा हैं, आप एक दोस्त और मार्गदर्शक भी हैं। हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे!
- डॉक्टर बनना निश्चित रूप से आसान नहीं है क्योंकि आपको अपने मरीजों के बारे में खुद से पहले सोचना होगा।
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
- भगवान सबके जीवन की रक्षा खुद नहीं कर पाते इसलिए इस दुनिया
में अपने रूप में डॉक्टर को भेज दिया।
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
- जीवन का इलाज करने, हमारे जीवन में स्वास्थ्य लाने और सभी आशाओं को खो देने पर हमारे साथ रहने के लिए केवल एक डॉक्टर को जादुई शक्तियों का आशीर्वाद मिलता है।
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
- हमें स्वस्थ और जोखिम मुक्त जीवन जीने का अवसर देने के लिए डॉक्टरों का धन्यवाद! हमारा समाज उनका बहुत ऋणी है।
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
- आप सभी डॉक्टरों का शुक्रिया जिन्होंने एक महामारी में भी बिना घबराये लोगों का इलाज किया। आप महान हैं।
थैंक्स यू डॉक्टर्स
ये भी पढ़ें- खाली पेट एक गिलास करेले के जूस से शुरुआत करें दिन, वजन कम होने के साथ मिलेंगे कई और फायदें
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.