
हेल्थ डेस्क. जैसे ही लड़की इस दुनिया में कदम रखती है उसे लेकर बातें बननी शुरू हो जाती हैं। उसके कद-काठी को लेकर सवाल उठाए जाते हैं। अरे लड़की तो काली हो गई इसकी शादी कैसे होगी। अगर लड़की सुंदर हैं, इसे दुनिया की नजरों से बचाना होगा ...वैगरह-वैगरह। इतना ही नहीं उसकी लंबाई को लेकर भी कई तरह के मिथक फैले हुए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि लड़कियों की ग्रोथ पीरियड शुरू होने केबाद नहीं होती है। 10 साल के बाद लड़कियों की लंबाई नहीं बढ़ती है। पर क्या वाकई ऐसा होता है कि पहले पीरियड के बाद लड़कियों की हाइट बढ़ना बंद हो जाती है। या फिर यह सुनी-सुनाई बाते हैं।
पीरियड शुरू होने के कुछ साल बाद भी लंबाई बढ़ती है
NCBI के रिसर्च Myths and variations in normal pubertal development में इसके बारे डिटेल में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि लड़कियों की हाइट 14-15 साल की उम्र तक बढ़ती है। इसके बाद बंद हो जाती है। मतलब पीरियड शुरू होने के कुछ साल बाद तक लंबाई बढ़ती है। उनकी लंबाई पीरियड के बाद 1 से 2 इंच बढ़ती है।
पीरियड शुरू होने के 3-4 साल बाद तक होता है ब्रेस्ट का विकास
प्यूबर्टी से जुड़े मिथक कई बार लड़कियों में एंग्जाइटी और डर जैसी स्थिति पैदा कर देते हैं। रिसर्च के अनुसार ज्यादातर लड़कियों की प्यूबर्टी 8 से 13 साल तक होती है और 10 से 14 साल की उम्र में उनकी ग्रोथ सबसे ज्यादा होती है। वहीं, ब्रेस्ट डेवलपमेंट पीरियड शुरू होने के ढाई साल पहले शुरू हो सकते हैं और मेंस्ट्रुएशन शुरू होने के तीन-चार साल बाद तक हो सकती है। यह भी जानना जरूरी है कि दोनों ब्रेस्ट बड एक ही वक्त पर डेवलप नहीं होते हैं। छह महीने का अंतर दोनों के बीच होता है। ज्यादातर लड़कियां जब अपने ब्रेस्ट को देखती हैं तो दोनों के साथ नहीं बढ़ते देखकर चिंता में पड़ जाती हैं।
लड़कों में प्यूबर्टी देर से आते हैं
वहीं, लड़कों में प्यूबर्टी के लक्षण लड़कियों की तुलना में देर से दिखाई देते हैं। आमतौर पर लड़कों में 12 से 15 साल की उम्र तक ग्रोथ हो सकती है यानी लड़कियों की तुलना में दो साल बाद। इतना ही नहीं लड़कों की लंबाई 16 साल की उम्र तक बढ़ सकती हैं।
हाइट अच्छी हो इसके लिए कुछ जरूरी बात का ख्याल रख सकते हैं-
अच्छी हाइट के लिए बच्चों को सही डाइट देना जरूरी है। माता-पिता को बच्चों को हरी साग-सब्जी खिलाना चाहिए। विटामिन्स और पोषण से भरपूर भोजन उन्हें देना चाहिए। जिससे हाइट तेजी से बढ़ती है।
बचपन से बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी की तरफ प्रेरित करें। इसेस हाइट ग्रोथ अच्छी होती है।हाइट बढ़ाने के लिए वीरभद्रासन, भुजंगासन और ताड़ासन कर सकते हैं।
और पढ़ें:
बुढ़ापे तक सेक्स लाइफ रहेगी मजेदार, रोजाना डाइट में ले इस फल का जूस, स्टडी में किया गया दावा
इस उम्र में पीरियड्स होने पर शरीर में होते हैं यह 5 बड़े बदलाव, जानें
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.