रात में आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक, एक्सपर्ट की जानें राय

Published : May 20, 2022, 11:27 AM ISTUpdated : May 20, 2022, 12:28 PM IST
रात में आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक, एक्सपर्ट की जानें राय

सार

आम का सीजन आ गया है। घरों में फलों के राजा प्लेट और थाली में जगह बनाएंगे। ऐसे में आम खाने का सही वक्त क्या होना चाहिए इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। नहीं तो सेहत से भरपूर आम नुकसान का कारण भी बन जाता है।

हेल्थ डेस्क: गर्मियों के मौसम में आम का इंतजार सभी को होता है। इस टेस्टी फल को खाने की बेचैनी हर किसी में होती है। कई लोगों को रात में आम खान बहुत पसंद होता है। उसे वो डेजर्ट की तरह इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या रात में आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है या फिर इसका उल्टा प्रभाव पड़ता है इसके बारे में जानना जरूरी है। इसके बारे में आगे बताएंगे सबसे पहले जान लीजिए कि आम में कौन-कौन सा पोषक तत्व मौजूद होता है।

आम में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

आम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही फलों के राजा में एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। इतनी सारे गुण अपने अंदर आम समेटे हुए होता है। 

ज्यादा आम खाने से ये प्रॉब्लम हो सकती है

लेकिन कहते हैं ना किसी चीज की अति हानिकार होती है। इसलिए स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरे आम को खाए तो जरूर लेकिन लिमिट में। ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है।  अपच, एसिडिटी, गैस और त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। आम को गलत फूड कॉम्बिनेशन के साथ खाने से ये सारी समस्या पैदा हो सकती है।

रात में आम खाने से करें परहेज

न्यूट्रीशियन की मानें तो आम खाना फायदेमंद होता है लेकिन गलत समय पर सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। डिनर में आम खाना फायदेमंद नहीं बल्कि कई सारी स्वास्थ्य संबंधित समस्या ला सकती है। इसलिए इसे दिन में खाएं।

खाली पेट आम खाना फायदेमंद

डॉक्टर्स की मानें तो खाली पेट आम खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। यह शरीर में एनर्जी बूस्टर का काम करता है। मॉर्निंग में शरीर को अल्कलाइन से भरे हुए फूड्स की जरूरत होती है। इसलिए खाली पेट आम खाना फायदेमंद होगा। शरीर को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

दही के साथ आम ना खाएं

आम को कुछ लोग दही के साथ शेक बनाकर लेना पसंद करते हैं। ये आपकी सेहत के लिए सही नहीं होता है। इससे शरीर में ठंड और गरम की स्थिति पैदा होती है जिससे त्वचा संबंधित बीमारी और बॉडी में टॉक्सिन बढ़ने की समस्या हो सकती है। आम को मसालेदार भोजन या करेला का साथ नहीं लेना चाहिए। इससे चक्कर आना या फिर उल्टी की समस्याएं हो सकती हैं।

आम खाने के बाद तुरंत पानी भी नहीं पीना चाहिए। इससे एसिडिटी, पेट में दर्द जैसी समस्या आ सकती है। आम खाने के एक घंटे बाद पानी का सेवन करें।

और पढ़ें:

ये 5 पत्ते चबाकर कर सकते हैं वजन कम, फ्लैट बेली के साथ मिलेगी खूबसूरती

खाली पेट घी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे, जानिए एक्सपर्ट से

PREV

Recommended Stories

Viral Fitness Story: 60 की उम्र में भी गजब का स्टैमिना! देहरादून का कपल रोज दौड़ता है 20KM
Sugar Side Effects: एक महीने चीनी छोड़ी तो घट जाएगा 3 किलो तक वजन, जानें कैसे