घी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या इसे खाली पेट लिया जा सकता है और इसके क्या फायदे और नुकसान होंगे। इस पर एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है।  

हेल्थ डेस्क: घी किसी व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य विकास के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह पोषक तत्वों से भरा होता है। जो त्वचा, हड्डी, दिमाग और आंतरिक अंगों को लाभ पहुंचाने का काम करता है। लेकिन क्या इसे खाली पेट लेना चाहिए? क्या वो इस दौरान भी सेहत को लाभ पहुंचता है या फिर इससे नुकसान होता है। इसके बारे में न्यूट्रिशन एक्सपर्ट भक्ति कपूर ने बताया है। उन्होंने खाली पेट घी पीने के एक दो नहीं बल्कि छह फायदे बताए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खाली पेट घी का सेवन करने के छह फायदे हैं-

1. यह आपकी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
2. इसमें प्राकृतिक डिटॉक्स पावर है जो आपके पाचन तंत्र को साफ कर सकती है।
3. यह पेट को भरा रखता है जिसकी जह से लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती। आप एक्सट्रा खाने से बच जाते हैं और वेट कंट्रोल में रहता है।
4. यह आपकी हड्डियों की ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाता है।
5. यह आंत के अनुकूल एंजाइमों के प्राकृतिक स्राव द्वारा पाचन शक्ति में सुधार कर सकता है।
6. घी एकाग्रता बढ़ाने और मस्तिष्क के विकास में मदद करता है।

भक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि घी छोटी आंत के अवशोषण में सुधार करता है। वो गैस्ट्रोइटेस्टाइनल सिस्टम के अम्लीय पीएच को कम करता है। उन्होंने बताया कि गाय का घी में एंटीऑक्सिडेंट का प्राकृतिक स्रोत है जो बीमारी से लड़ता है।

उन्होंने बताया कि सुबह खाली पेट घी पीने से शरीर की कोशिकाओं के पुनर्जनन की प्रक्रिया में सुधार करके उपचार प्रक्रिया में सहायता मिलती है। इतना कि यह वजन घटाने में भी मदद करता है। भक्ति कपूर ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार घी संस्कारानुवर्तन है। इसमें पकाई गई सामग्री के स्वास्थ्य लाभ तो होते ही हैं। इसके साथ विचारों में अच्छाई आती है। 

View post on Instagram

उन्होंने बताया कि आप सुस्त आंत से परेशान हैं तो एक चम्मच खाली पेट घी ले सकता हैं। इससे फायदा होगा। घी लेने के 30 मिनट बाद ही कुछ खाना पीना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि घी का ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। 

और पढ़ें:

हेयर फॉल से हैं परेशान तो महंगे ट्रीटमेंट की बजाय अपनाए ये 3 घरेलू नुस्खे,100 प्रतिशत रूक जाएगा बालों का टूटना

सिद्धा वॉकिंग से दूर होती हैं 7 तरह की बीमारियां, घर में भी रखकर कर सकते हैं इसका अभ्यास

सोते वक्त आता है पसीना तो हो जाएं सावधान! कैंसर समेत हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां