हेल्थ इंसान के लिए बहुत जरूरी है। स्वस्थ्य शरीर होगा तभी हम कोई काम कर पाएंगे। लेकिन वक्त की कमी की वजह से हम एक्सरसाइज पर फोकस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए सिद्धा वॉकिंग का सहारा लिया जा सकता है।

हेल्थ डेस्क: सिद्धा वॉकिंग के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन जब आप इसके फायदे जान जाएंगे और करने का तरीका तो इसे हर रोज करना नहीं भूलेंगे। क्योंकि इसे बाहर ही नहीं घर के अंदर भी किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य लाभ होने के साथ-साथ चित यानी मन भी शांत होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिद्धा वॉकिंग (Siddha Walking) अमेरिका और यूरोपीय देशों में काफी प्रचलित है। इसे वहां इन्फिनिटी वॉकिंग कहा जाता है। वहीं, भारत में इसे 8 वॉकिंग के नाम से भी जाना जाता है। इसे आप घर के अंदर कमरे में, छत पर, गार्डन में भी कर सकते हैं। लेकिन वो जगह हवादार और खुला होना चाहिए।

सिद्धा वॉकिंग को योग से जोड़कर देखा जाता है। यह वॉकिंग के साथ-साथ मेडिटेशन का काम भी करता है। सिद्धा वॉकिंग में सारी परेशानियों और चिंताओं को एक तरफ रखकर वॉकिंग यानी टहलने पर ध्यान को केंद्रीत किया जाता है। 

कैसे किया जाता है सिद्धा वॉकिंग
इस वॉकिंग में आपको सीधे नहीं चलकर 8 के शेप में चलना पड़ता है। 8 के आकार में दक्षिण और उत्तर दिशा में लगभग 6 फीट के दो गोले बनाए जाते हैं। इन 2 गोलों को आपस में जोड़ दिया जाता है। ये 8 का शक्ल ले लेते हैं। अब इस गोने पर लगातार वॉक करना होता है। सबसे पहले दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर 15 मिनट चलें। फिर 15 मिनट उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर चलें। टहलन के दौरान मन में कोई विचार ना लाए। अपनी सांसों पर फोकस करें।मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं करें। इसके साथ ही नंगे पांव चले। 

सिद्धा वॉकिंग के सात फायदे

सिद्धा वॉकिंग के नियमित अभ्यास से सिर दर्द दूर होता है।

डायजेस्टिव प्रॉबलम्स की समस्या खत्म हो जाती है।

थायरॉयड ठीक करने में मदद मिलती है।

ओबेसिटी यानी मोटापे से राहत मिलती है।

घुटने के दर्द से राहत मिलती है। 

ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने से ब्लड में शुगर लेवल बैलेंस रहता है।

मन को शांत और तनाव मुक्त रखता है। 

सिद्धा वॉकिंग बुजुर्गों के लिए बहुत फायदेमंद हैं जो सेहत की वजह से घर के बाहर नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में वो घर पर रहकर इसे कर सकते हैं और स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।

और पढ़ें:

कोरोना के बीच मंकी पॉक्स का बढ़ा खतरा, ब्रिटेन के बाद अमेरिका में सामने आया मामला, जानें कारण और लक्षण

सोते वक्त आता है पसीना तो हो जाएं सावधान! कैंसर समेत हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

तपती गर्मी में मेकअप को लेकर हैं परेशान, तो स्वेट-प्रूफ रखने के लिए अपनाए ये 6 खास ट्रिक्स