Health Benefits: अगर आप भी हैं साइकिलिंग करने के शौकीन, तो जानिए इसे चलाने से क्या होते हैं फायदे

Published : Nov 30, 2021, 03:21 PM ISTUpdated : Nov 30, 2021, 03:22 PM IST
Health Benefits: अगर आप भी हैं साइकिलिंग करने के शौकीन, तो जानिए इसे चलाने से क्या होते हैं फायदे

सार

साइकिल चलाकर आप फिट रह सकते हैं। जिसके लिए आपको सुबह इसे चलाना चाहिए। क्योंकि वो समय आपके शरीर के लिए सबसे बेस्ट है। इससे आपको कई तरह के फायदे भी मिलेगें।

नई दिल्ली। बचपन में तो हर किसी को साइकिल चलाना पसंद होता है। लेकिन आप अगर फिट रहना चाहते हैं तो भी इसे रोजाना चला सकते हैं। इससे आपका शरीर एनर्जी से भरा रहेगा और आपको वजन कम (Weight Loss) करने में भी काम करेगा। इससे आपका दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं। लेकिन आप दिन में इसे कितनी बार चलाएं इसके बारे में आज हम आपको बताते हैं साथ ही इसके फायदे भी।

दिन में कितनी देर तक चलाएं साइकिल

एक्सपर्ट के मुताबिक, हर रोज 30 से 60 मिनट तक आपको साइकिल चलानी चाहिए। क्योंकि ये सेहत के लिए बेहद जरूरी होती है। अगर आप साइकिल चलाने की शुरूआत कर रहे हैं तो पहले आधा घंटे से अधिक ना चलाएं।

साइकिल चलाने के फायदे

वेट कंट्रोल करती है एक्सरसाइज

वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो साइकिल चलाएं। साइकिल चलाने से ना सिर्फ दिल की गति बढ़ती है, बल्कि तेजी से फैट भी कम होता है। साइकिल चलाने से कैलरीज तेजी से बर्न होती है।

शुगर होती है कंट्रोल

जो लोग हर दिन 30 मिनट से अधिक साइकिल चलाते हैं उनको भविष्य में शुगर का 40 प्रतिशत कम खतरा रहता है। साइकिल चलाने से शुगर कंट्रोल रहती है।

हड्डियां मज़बूत होती हैं

साइकिलिंग करने से मसल्स की अच्छी एक्सरसाइज होती है। यदि आपको ऑस्टियो-आर्थराइटिस है तो साइकिल चलाना आपके लिए एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। साइकिलिंग कम प्रभाव वाली एक्सरसाइज है जो जोड़ों पर थोड़ा तनाव डालती है।

डिप्रेशन का इलाज होता है

लगातार साइकिल चलाने से अवसाद, तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है।

तेजी से कैलोरी बर्न होती है

एक्सरसाइज के जरिए आप एक हफ्ते में कम से कम 2 हजार कैलोरी बर्न कर सकते हैं। आप जितना साइकिल चलाएंगे आपकी कैलोरी उतनी ज्यादा बर्न होगी। इसलिए इसे चलाना जल्दी ही शुरू करें ताकि आप रहे हेल्दी।

ये भी पढ़ें- 

Health: आप भी चाहते हैं की आपका बच्चा रहे हाइजीन फ्री, तो इन आदतों को उसकी डेली एक्टिविटी में जरूर करें शामिल

Oral Health: माउथवॉश इस्तेमाल करना आपको है काफी पसंद तो, इसके नुकसान जानने भी आपके लिए हैं बेहद जरूरी

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय
घर में रखा एसिडिक क्लीनर बना खतरा! बच्ची का 6 किलो वजन घटा, डॉक्टर ने बताई वजह