
नई दिल्ली। अक्सर डॉक्टर आपको दातों की सफाई को लेकर कई सारी बाते बोलते होगे। जैसे-अपने दातों की सफाई का खास ध्यान रखें, मुंह में कभी स्मैल ना होने दें और समय-समय पर उनकी जांच कराते रहें। लेकिन हम इन सभी बातों को ना सुनकर अपने अलग नुस्खे अपनाने लगते हैं जिसके कारण हम अपने लिए ही समस्या पैदा कर देते हैं। उसके बाद हम सोचते हैं कि, ये हमें नहीं करना चाहिए था।
इससे पहले हम वही चीजे कर चुके होते हैं जो हमे अपने हिसाब से सही लगती हैं। अगर आप भी इसी तरह की गलतियां कर रहे हैं तो इसे ना करें क्योंकि ज्यादा माउथवॉश (Mouth Wash) इस्तेमाल करने से आप अपने आपको ही नुकसान पहुंचाएगे। जिसके कारण आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
माउथवॉश से होने वाली परेशानियां
मुंह में जलन होना
आपको बता दें कि, माउथवॉश बनाते समय एल्कोहल का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण अगर आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपका मुंह जलन करने लगता है। जिसके कारण आपके मुंह के टिशू डेमेज हो जाते हैं और आपको मुंह के अंदर छाले होने शुरू हो जाते हैं। इसलिए जितना हो सके इसका इस्तेमाल कम से कम मात्रा में किया करें।
बच्चों के लिए हो सकता है हानिकारक
माउथवॉश का इस्तेमाल बच्चों को ना कराएं। क्योंकि ये उनके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे उनके दांत खराब हो सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि, उनक टेस्ट सेंस भी खत्म हो जाए।
मुंह का सुखा रहना
इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपका मुंह सुखा-सुखा रहने लगता है। जिसके कारण आपको कैविटी औस सांस से बदबू की समस्या होनी भी शुरू हो सकती है। अगर ऐसा हो जाता है तो आपको फिर ओरल की समस्या से कोई नहीं बचा सकता। इसलिए जितना कम हो उतना ही इसका इस्तेमाल करें। वरना इसको इस्तेमाल करना और किसी को इसकी सलाह बिल्कुल ना दें।
इसे भी पढ़ें-
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.