अगर आपको भी होती है सर्दी में Ice Cream की क्रेविंग, तो जान लें क्या होते हैं इसके नुकसान

Published : Dec 13, 2021, 01:34 PM IST
अगर आपको भी होती है सर्दी में Ice Cream की क्रेविंग, तो जान लें क्या होते हैं इसके नुकसान

सार

सर्दी के मौसम में आइसक्रीम खाने का मन हर किसी का करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, ठंडी चीजें खाना आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि, इससे क्या नुकसान हो सकते हैं।

नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोगों को आइसक्रीम (Ice Cream) खाने का मन करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वो खाने में सबसे ज्यादा टेस्टी लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इसको खाने से आपको काफी नुकसान हो सकते हैं। जैसे- ब्लडसर्कुलेशन कम होना, खांसी, जुकाम, इम्यूनिटी कमजोर होना आदि। ऐसे आपकी डाइट भी खराब हो जाती है और आप बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे और भी खतरे हैं जो आपके लिए काफी परेशानी पैदा कर देते हैं। 

सर्दियों में ठंडी चीजें खाने से होने वाले नुकसान

आंतों में हो सकती है दिक्कत

ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसन के मुताबिक सर्दी में ठंडी चीजों का सेवन पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। ठंडी आइसक्रीम और ठंडी चीज़ों के सेवन से पेट में सूजन और ऐंठन की परेशानी हो सकती हैं। सर्दी में ठंडी चीजें हमारी बॉडी को झटका देती हैं, जिसके कारण पाचन संबंधित समस्याएं परेशान करती हैं।

ठंडी चीज़ें बॉडी का तापमान कम करती है

ठंडी आइसक्रीम और ठंडी चीज़ों का सेवन करने से बॉडी का तापमान कम होता है जिसकी वजह से ब्लड स्टेसिस नाम की बीमारी हो सकती है। इस बीमारी में ब्लड अच्छे से बॉडी में सर्कुलेट नहीं हो पाता।

गले में हो सकती है खराश

ठंडी चीजों का सबसे ज्यादा असर गले पर देखने को मिलता है। ठंडी चीज़ें जैसे आइसक्रीम, ठंडे जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और कोल्ड कॉफी पीने से गले में जलन और खराश की परेशानी बनी रहती है।

इम्यूनिटी होती है कमज़ोर

सर्दियों में ठंडी चीजें खाने से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और आप जल्दी-जल्दी बीमारी की चपेट में आते हैं। इम्यूनिटी कमजोर होने से कई तरह की बीमारियां जोर पकड़ती हैं, साथ ही पाचन भी ठीक से काम नहीं करता।

ऐसे में जितना हो सके इन चीजों से बचे क्योंकि ये आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए दूरी बनाएं और अपने आपको बीमार होने से बचाएं।

इसे भी पढ़ें-

क्या होता है Pancreatic Cancer, जानें इसके बढ़ने का कारण और इलाज

डाइट-वाइट सब छोड़ इस चीज के लिए ललचाता है मास्टर-ब्लास्टर का मन, जी खोलकर खाते हैं महाराष्ट्र का फेमस मिसल पाव

Kitchen Tips: पनीर की सब्जी को फेल कर देगा ये आलू दो प्याजा, गेस्ट आ जाने पर झटपट करें तैयार

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय
घर में रखा एसिडिक क्लीनर बना खतरा! बच्ची का 6 किलो वजन घटा, डॉक्टर ने बताई वजह