टूथपेस्ट करने से पहले जान लें ये जरूरी बात, कहीं ये दांतों की चमक तो नहीं छीन रहा!

Published : Jun 24, 2022, 10:27 AM ISTUpdated : Jun 24, 2022, 10:31 AM IST
टूथपेस्ट करने से पहले जान लें ये जरूरी बात, कहीं ये दांतों की चमक तो नहीं छीन रहा!

सार

हम हर रोज ब्रश करते हैं, बावजूद इसके दांतों में कई तरह की समस्याएं सामने आती रहती है। इसके पीछे क्या वजह है इसके बारे में अमेरिकी  न्यूट्रिशनिस्ट ने जानकारी दी है। 

हेल्थ डेस्क. एक इंसान की पर्सनालिटी में उसके सफेद दांत चार चांद लगाते हैं। जिस तरह हम शरीर एक अलग-अलग अंगों की देखभाल करते हैं। वैसे ही दांत को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। ओरल हाइजीन अगर नहीं रखेंगे तो दांतों और मसूड़ों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जिसमें दांतों का कमजोर होना, मसूड़ों से खून आना, पायरिया, कैविटी शामिल हैं। इसके साथ ही मुंह से बदबू आने पर लोग आपसे दूर भी भागेंगे।

दांतों की सफाई के नाम पर बाजार में  कई तरह के टूथपेस्ट और उत्पाद मिलते हैं। इससे दांत को साफ रखने में हेल्प होती है। लेकिन देखा गया है कई लोगों को इसके इस्तेमाल से भी फायदा नहीं होता है। वो रोजाना ब्रश करते हैं फिर भी दांतों से जुड़े रोग होते हैं। आखिर क्या वजह होती है। जवाब है टूथपेस्ट। जी हां, कई टूथपेस्ट दांतों को नुकसान भी पहुंचाते हैं।

हाइड्रॉक्सीपटाइट कैल्शियम का एक रूप है

अमेरिकी न्यूट्रिशनिस्ट Cory L Rodriguez का कहना है कि टूथपेस्ट इस्तेमाल करने से आपको ज्यादा फायदा नहीं मिलने वाला अगर उसमे हाइड्रॉक्सीपटाइट (Hydroxyapatite) नहीं हो। यह तत्व कैल्शियम का एक रूप है जो आपके दांतो को सुरक्षित रखता है। हाइड्रॉक्सीपटाइट दांतों के इनेमल का 97% और डेंटिन का 70% तक निर्माण करता है।

दांतों को  हाइड्रॉक्सीपटाइट करता है मजबूत 

अमेरिकी न्यूट्रिशनिस्ट रोड्रिगेज ( Cory L Rodriguez) ने बताया कि हाइड्रॉक्सीपटाइट दांतों को मजबूत और सफेद बना सकता है। यह शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। यह गैर विषाक्त है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि हाइड्रॉक्सीपैटाइट वाला टूथपेस्ट आपके दांतों की सतहों पर रक्षाकवच की तरह काम करता है। जिससे आपके दांत एसिड और शुगर से बचाता है।

इतना ही नहीं दांतों में होने वाले सेंसिटिविटी को भी यह दूर करता है। यह दांतों के इनेमल को मजबूत करता है। इसके साथ ही दांतों में लगने वाले बैक्टीरिया को दूर करता है। 

हाइड्रॉक्सीपटाइट वाला टूथपेस्ट कहा मिलता है

हाइड्रॉक्सीपटाइट वाला टूथपेस्ट कई देशों में मिलता है।  इस तत्व से बने कुछ तरह के टूथपेस्ट आपको अमेज़न पर भी मिल सकते हैं। हालांकि किसी भी तरह के उत्पाद को खरीदने से पहले डेंटिस्ट से सलाह जरूर लेना चाहिए। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। एशियानेट हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

और पढ़ें: 

लंबी हाइट वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत, 100 से अधिक बीमारियों के हो सकते हैं शिकार!

वजन कम करने से लेकर दिल की बीमारी को दूर करने तक, चेरी के ये 6 फायदे जान हैरान रह जाएंगे

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का
Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़