
हेल्थ डेस्क। ड्राई फ्रूट्स में बादाम को बहुत ही गुणकारी बताया गया है। कहा जाता है कि सुबह भिगोया हुआ बादाम खाने से दिमाग तेज होता है, लेकिन इसके और भी कई फायदे हैं। बादाम एक ऐसा मेवा है, जिसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में भी इसका सेवन किया जा सकता है। भिगोए हुए बादाम को घिस कर शर्बत में मिला कर पीने से कई तरह के फायदे होते हैं। जानें रोजाना 5 भिगोए बादाम खाने के फायदे के बारे में।
1. ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित
बादाम में पोटेशियम और सोडियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अगर किसी को ब्लड प्रेशर की समस्या है तो रोज सुबह भिगोए बादाम खाने से यह नियंत्रित रहता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। अगर किसी को लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो इसमें भी बादाम खाने से फायदा होता है।
2. कोलेस्ट्रॉल करता है कम
बादाम का नियमित सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता नहीं है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ जाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं। बादाम में कई तरह के विटामिन और मोनो-सैचुरेटेड फैट्स होते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते।
3. वजन रहता है नियंत्रित
रोज सुबह भिगोए बादाम खाने से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी घटती है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो बादाम का सेवन जरूर करें। बादाम खाने से जल्दी भूख का एहसास नहीं होता है। यह शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी देता है।
4. हार्ट को रखता है हेल्दी
रोज बादाम खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। चूंकि यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने नहीं देता और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है, इसलिए हार्ट संबंधी तकलीफ होने की संभावना कम हो जाती है। कई शोधों से यह बात सामने आई है कि जो लोग बादाम का नियमित सेवन करते हैं, उनमें हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा 50 फीसदी कम हो जाता है।
5. कब्ज में राहत
बादाम का सेवन करने से कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या हो, उन्हें सुबह खाली पेट कम से कम 4-5 बादाम खाना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे कोलोन कैंसर का खतरा भी कम होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.