Yoga Day 2022 : दिल से जुड़ी बीमारी से बचा सकते हैं ये 3 योगासन, हर दिन निकाले सिर्फ 10 मिनट का वक्त

yoga for healthly heart: योग हमारे जीवन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं वो कई बीमारियों को भी हमसे दूर भाग सकता है। नियमित योग से हम दिल की बीमारी को भी दूर रख सकते हैं।

Nitu Kumari | Published : Jun 20, 2022 8:50 AM IST / Updated: Jun 20 2022, 05:33 PM IST

हेल्थ डेस्क. पिछले एक दशक से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा सबसे अधिक बढ़ा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन  (WHO) के रिपोर्ट के मुताबिक हृदय रोग दुनिया भर में मौत के मुख्य कारणों में से एक है। इसे पीछे लाइफस्टाइल और कार्यस्थल पर बढ़ता तनाव है। लेकिन योग के जरिए हम हृदय रोग से दूर रह सकते हैं। इसके लिए ज्यादा वक्त निकालने की भी जरूरत नहीं होती है। 10 मिनट के योग से हम दिल की बीमारी को खुद से दूर रख सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो योग का अभ्यास करने से रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और सुगर के स्तर के साथ-साथ हृदय गति को कम करने में मदद मिल सकती है। 

लेकिन तीन आसन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखा जा सकता है। इसके साथ ही हृदय रोगों  के जोखिम को कम कर देता है। आइए जानते हैं वो तीन योग जिससे दिल को सुरक्षित रख सकते हैं।

Latest Videos

                                                      ( फोटो क्रेडिट: https://www.freepik.com/photos/yoga-studio)

चेयर पोज
चेयर पोज का अभ्यास करने से दिल संबंधित बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है। चेयर पोज से टखनों, जांघों, पिंडली, और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। कंधे और छाती में खिचाव होता है। पेट के अंगों, डायाफ्राम और दिल को उत्तेजित करता है। इसके साथ ही ध्यान रखने की क्षमता में सुधार लाता है। मतलब चेयर पोज कई तरह से आपको स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं। 


                                                               (फोटो क्रेडिट:https://www.freepik.com/photos/pilates)

ब्रिज पोज के लिए वक्त निकालना
ब्रिज पोज जिसे सेतुबंधासन योग भी कहते हैं इसे करने से हृदय रोग से बचाव किया जा सकता है। यह आसन गहरी सांस लेने में मदद करता है। छाती के हिस्से में फैलाव व रक्त संचार को बढ़ाता है। यह आसन रीढ़ और छाती को फैलाने और तनाव को दूर करने में मददगार होता है। 

धनुरासन योग से दूर होती है हृदय से जुड़ी बीमारी
योग एक्सपर्ट की मानें तो धनुरासन के नियमित अभ्यास करने से हृदय क्षेत्र मजबूत होता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इस योग के करने से पूरे शरीर में गहरा खिंचाव होता है। जिसकी वजह से शरीर की मांसपेशियां भी मजबूत होती है।

और पढ़ें:

प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूर करने चाहिए ये 5 योग, मां-बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ्य

Yoga Day 2022: इस एक आसन से वर्क प्लेस का तनाव हो जाएगा गायब, बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया