शरीर में चीनी की कम मात्रा भी है खतरनाक, इन 2 बीमारियों के शिकार हो सकते हैं आप

Published : Nov 11, 2022, 12:45 PM ISTUpdated : Nov 11, 2022, 01:32 PM IST
शरीर में चीनी की कम मात्रा भी है खतरनाक, इन 2 बीमारियों के शिकार हो सकते हैं आप

सार

शरीर के लिए शुगर बहुत जरूरी है। यह शरीर को ऊर्जा देता है। लेकिन यह  सामान्य स्तर ने कम या ज्यादा हो जाता है तो सेहत के लिए नुकसानदायक है। हाई ब्लड शुगर से ज्यादा खतरनाक लो ब्लड शुगर होता है। आइए जानते हैं लक्षण और बचाव।

हेल्थ डेस्क. शरीर के लिए चीनी यानी शुगर बहुत ज्यादा जरूरी होता है। ग्लोकोस का सामान्य स्तर 80-110 mg/dL (मिलीग्राम प्रति डेसीमीटर) के बीच होना चाहिए। 90 mg/dL को औसत ब्लड शुगर लेवल माना जाता है। अगर आपके शरीर में शुगर लेवल 72mg/dL या इससे कम हो जाए तो लो ब्लड शुगर की स्थिति बन जाती है। इस सिचुएशन को हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं। जो लोग डायबिटीज पेशेंट होते हैं वो अक्सर गिरते शुगर लेबल को नोट नहीं कर पाते हैं। इतना ही सामान्य इंसान में भी अगर ब्लड शुगर लो हो जाए तो सेहत को यह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और इलाज के बारे में।

लो ब्लड शुगर के कारण
ब्लड शुगर जिसे ग्लूकोस के नाम से भी जाना जाता है। जब आप खाना खाते हैं तो ग्लूकोस आपके ब्लड स्ट्रीम में घुल जाता है। यहां से वो शरीर के सेल्स तक जाता है। इंसुलिन जो पैन्क्रियाज में बनता है, सेल्स को  ऊर्जा के लिए ग्लूकोस का इस्तेमाल करने में मदद करता है।  लो ब्लड शुगर डायबिटीज का ही एक साइड इफेक्ट है। डायबिटीज शरीर को इंसुलिन का इस्तेमाल करने की क्षमता को प्रभावित करता है। जिसकी वजह से लो ब्लड शुगर की स्थिति बनती है। वहीं, जो लोग किसी कारण वश भूख रहते हैं या फिर औसत से कम खाना खाते हैं, ज्यादा उपवास रखते हैं वो लो बल्ड शुगर के शिकार हो सकते हैं।

 लो ब्लड शुगर के लक्षण
धुंधला दिखना
धड़कन तेज होना
चक्कर आना,घबराहट होना
त्वचा में पीलापन होना
सिर दर्द का होना
सोने में कठिनाई होना
भूख का बढ़ना
ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होना

अगर लो ब्लड शुगर को तुरंत पहचाना कर ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है तो मरीज बेहोश हो सकता है यहां तक की कोमा में  भी जा सकता है। बदलते लाइफस्टाइल की वजह से यह समस्या बच्चों में भी देखा जाता है। इसलिए स्कूल में जरूर इस बारे में जानकारी दें, ताकि बच्चे को ऐसी स्थिति में तुरंत ट्रीटमेंट दिया जा सके।

लो ब्लड शुगर का इलाज
अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो हाई कार्बोहाइड्रेट से भरपूर स्नैक अपने साथ जरूर रखें। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की मानें तो खाने में कम से कम 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होना जरूरी हैं। सूखे मेवे, जूस या फिर कुकीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

-घर से निकलने से पहले नाश्ता जरूर करके निकले।

-चक्कर आने पर तुरंत मीठा चीज खाएं।

-नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराएं।

-डॉक्टर की बताई दवा का इस्तेमाल नियमित रूप से करें।

और पढ़ें:

टीचर ने स्टूडेंट से शादी के लिए कराया सेक्स चेंज, जानें जेंडर चेंज सर्जरी का प्रोसीजर

भाई बन गया सुहाग...मां की मंजूरी के बाद 23 साल की बेटी ने रचाई शादी

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट