
हेल्थ डेस्क. बारिश का मौसम आते ही मन झूमने लगता है। चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है। लेकिन मॉनसून अपने साथ कई बीमारियों को भी लाता है। खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं बारिश के मौसम में सामने आता है। ऐसे में हमें सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। चलिए बताते हैं वो 8 काम जिसे मॉनसून में नहीं करना चाहिए।
1. बारिश के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। ऐसे में हैवी खाने से परहेज करें। इससे ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकता है।
2. बाहर का पानी भूलकर भी मत पिएं। पानी प्रदूषित हो सकता है। प्रदूषित पानी पीने से कई बीमारियां हो सकती हैं, जिसमें जॉन्डिस(पीलिया) भी शामिल है।
3. बारिश के मौसम में चाट, पकौड़े और गोल-गप्पे खाने का बहुत मन करता है। लेकिन इस मौसम में मन को कंट्रोल करना चाहिए, क्योंकि इन फूड्स से पेट का इंफेक्शन भी हो सकता है।
4. सॉफ्ट ड्रिंक्स ना पिएं, क्योंकि इसे पेट को पचाने में दिक्कत होती है। जिससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
5. दूध, डेयरी प्रोडक्ट से भी दूर रहे हैं या फिर मात्रा कम कर दें। इसे बचाने में पेट को दिक्कत होती है।
6. बाहर के फ्रूट जूस से करें तौबा। दुकान वाले फलों को काटकर रखते हैं जिससे वो दूषित हो जाते हैं। घर पर जूस बनाकर लें।
7. बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियों को मत खाएं। क्योंकि पत्तियों में कीड़े लग जाते हैं। कई कीड़े तो ऐसे होते हैं जो उबालने पर भी नहीं मरते हैं और शरीर के अंदर जाकर समस्या पैदा कर सकते हैं।
8. बारिश के मौसम में सी-फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
बारिश के मौसम में ऐसे करें देखभाल
बारिश के मौसम में हल्का खाना खाएं, खूब पानी पिएं। ग्रीन टी, अदरक की चाय और हर्बल चाय लें। ये आपको मौसमी बीमारियों से बचाता है। करेला, लौकी, मेथी के दाने, नीम को खाएं। ये पाचन क्रिया को मजबूत करता है। इसके साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ता है।
(नोट: यह लेख सामान्य जानकारी और सलाह के आधार पर दी गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श करें। )
और पढ़ें:
1 लीटर दूध, 250 ग्राम घी...105 साल की परदादी की है डाइट, 100 मीटर की रेस में तोड़ा रिकॉर्ड
बेबी ने ब्रेस्ट काट लिया है, तो पुदीना का पत्ता आएगा काम, हेल्थ से जुड़े मिंट के जानें 8 फायदे
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.