हरियाणा की रहने वाली रामबाई ने रेस में रिकॉर्ड बनाकर सबको हैरान कर दिया। जिस उम्र में लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं या फिर दुनिया को अलविदा कह जाते हैं उस उम्र में रेस के मैदान पर जब वो दौड़ रही थी तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया।

हेल्थ डेस्क. सौ साल की उम्र बिरले को ही मिलती है। अगर मिलती भी है तो ज्यादातर लोग बिस्तर पकड़ कर बैठ जाते हैं, उन्हें चलने फिरने में परेशानी होती है। लेकिन हरियाणा की एक परदादी हैं जिनका नाम रामबाई हैं। उनकी उम्र 105 साल है। उन्होंने इस उम्र में ना सिर्फ रेस लगाया बल्कि नेशनल रिकॉर्ड भी बना दीं। सुपर परदादी ने 45.40 सेकंड में 100 मीटर की रेस पूरी की। जो एक नेशनल रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 101 साल की मान कौर के नाम था, जिन्होंने 74 सेकंड में रेस पूरी की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परदादी रामबाई ने पिछले साल से प्रोफेशनल रेसिंग शुरू की थी। इस साल गुजरात के वडोदरा में ऐथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय ओपन मास्टर्स ऐथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया। उन्होंने 100 से अधिक उम्र की कैटेगरी में रेस में भाग लिया था। इस कैटेगरी में उनके साथ रेस लगाने वाला कोई नहीं था। लेकिन उन्होंने अगले स्पीड रेस को पूरा किया। जिसमें नेशनल रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 200 मीटर रेस में भी भाग लिया और उसे 1 मिनट और 52.17 सेकंड में पूरा किया। दोनों रेस में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। रमाबाई की ख्वाहिश यहीं नहीं रुकती है। उनका सपना है कि वो विदेश जाकर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लें और जीतें। इसके लिए वो पासपोर्ट बनवा रही हैं।

मीडिया से बातचीत में परदादी ने बताया कि वो हमेशा से दौड़ना चाहती थी लेकिन कभी मौका नहीं मिला। 1 जनवरी 1917 में पैदा हुई रामबाई इतनी फिट है कि हर कोई उन्हें देखकर हैरान रहता है। इस उम्र में भी उनकी पाचन क्षमता जबरदस्त है। उनकी डाइट हैरान करने वाली है। रामबाई ने बताया कि वो अच्छे से खाना खाती हैं। वो हर एक लीटर दूध पीती हैं। आधा किलो दही खाती हैं। बाजरे की रोटी के साथ 250 ग्राम घी खाती है। पढ़कर हैरान रह गए ना। लेकिन परदादी की डाइट इतनी ही है। उन्होंने बताया कि इसे पचाने के लिए वो हर रोज खेतों पर काम भी करती हैं। 3 से 4 किलोमीटर दौड़ लगाती हैं। प्रदूषण की हवा से दूर वो गांव में हेल्दी लाइफ जी रही हैं।

और पढ़ें:

रोटी और चावल को भूलकर भी एक साथ ना खाएं, शरीर की बदल सकती है 'बनावट'

40 की उम्र में भी दिखना है जवान, तो हर रोज फॉलो करें ये 4 टिप्स, कुछ दिन में दिखेगा असर