कुछ लोगों को ज्यादा लगती है ठंड, जानें इसके 5 कारण

Published : Jan 01, 2020, 09:51 AM IST
कुछ लोगों को ज्यादा लगती है ठंड, जानें इसके 5 कारण

सार

ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सभी ठंड की समस्या से परेशान हैं। लेकिन आपने कभी इस बात को महसूस किया होगा कि कुछ लोगों को ठंड ज्यादा लगती है। इसकी कुछ खास वजहें होती हैं। 

हेल्थ डेस्क। ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सभी ठंड की समस्या से परेशान हैं। लेकिन आपने कभी इस बात को महसूस किया होगा कि कुछ लोगों को ठंड ज्यादा लगती है। कुछ लोग ठंड को बर्दाश्त नहीं कर पाते। इसकी कुछ खास वजहें होती हैं। जानते हैं इसके बारे में कि कुछ लोगों को ठंड की समस्या क्यों ज्यादा सताती है। 

1. पूरा आराम नहीं मिल पाना
जिन लोगों को पूरा आराम नहीं मिल पाता यानी जो पर्याप्त नींद नहीं ले पाते, उन्हें ठंड की समस्या ज्यादा परेशान करती है। पूरा आराम नहीं मिल पाने से उनका मेटाबॉलिज्म ठीक से काम नहीं कर पाता है। इससे उनके शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रह पाता। उनमें एनर्जी भी कम होती है। 

2. ब्लड सर्कुलेशन का कम होना
अगर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो रहा हो तो भी ज्यादा ठंड लगती है। खास कर जो डायबिटीज के मरीज हैं, उन्हें ठंड ज्यादा महसूस होती है। हार्ट के मरीजों के साथ भी यह समस्या आती है। जो लोग किसी भी वजह से अस्वस्थ और कमजोर होते हैं, उन्हें ठंड की समस्या ज्यादा परेशान करती है।

3. खून की कमी
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है, उन्हें भी ठंड की समस्या ज्यादा सताती है। आजकल ज्यादातर बच्चे फास्ट फूड का सेवन करते हैं। बड़े लोगों का खानपान भी सही नहीं रहता। ज्यादातर लड़कियां अपना वजन बहुत कम कर लेती हैं। इन्हें भी कमजोरी के चलते ठंड की समस्या ज्यादा परेशान करती है। जो लोग एनीमिया के शिकार होते हैं, उन्हें भी ठंड ज्यादा सताती है।

4. वजन कम होना
जिन लोगों का वजन उनकी लंबाई के मुताबिक कम होता है, उन्हें भी ठंड ज्यादा लगती है। आजकल ज्यादा लोग वजन कम रखना पसंद करते हैं। कई लोग तो अपना वजन इतना कम कर लेते हैं कि वे अंडरवेट की समस्या के शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोग भी ठंड की समस्या से ज्यादा परेशान होते हैं।

5. हाइपोथाइरॉइडिज्म
यह एक हार्मोनल समस्या है। इसमें एक खास हार्मोन कम बनता है, जिससे शरीर कम तापमान झेल पाने की स्थिति में नहीं रहता। अगर यह हार्मोन लगातार कम बनता रहे तो ठंड सहन करने की क्षमता बहुत कम हो जाती है। यही नहीं, ऐसे लोगों को ठंड से कई तरह की बीमारियां भी हो जाती हैं।   
 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट