
हेल्थ डेस्क: पुरुषों में इंपोटेंस यानी कि नपुंसकता बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से इरेक्शन और स्खलन से जुड़ी समस्याएं सामने आती है। इनफर्टिलिटी के कई वजह हो सकते हैं। मनोवैज्ञानिक और शारीरिक कारणों से पुरुष इसके शिकार हो सकते हैं। डॉक्टर की मानें तो स्पर्म में प्रति मिलीलीटर 15 मिलियन से कम शुक्राणु हैं तो यह संख्या काम मानी जाती है। इससे महिलाओं में गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है। चलिए जानते हैं पुरुष क्यो होते हैं बांझपन के शिकार।
क्या होता है बांझपन
पुरुषों में पाए जाने वाले क्रोमोसोम में कई जीन होते हैं। जो स्पर्म के उत्पादन और गुणवत्ता में भूमिका निभाते हैं। वाई क्रोमोसोम में ये जीन्स किसी कारण से नष्ट होने लगते हैं जिसकी वजह से स्पर्म के उत्पादन में कमी आने लगती है। जो पुरुषों में बांझपन की स्थिति पैदा करती है।
वायु प्रदूषण पुरुषों को बना सकते हैं बांझ
डॉक्टर की मानें तो खराब गुणवत्ता वाले वायु में जब हम सांस लेते हैं तो हवा में मौजूद पर्टिकुलेट मैटर अपने साथ पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन को हमारे अंदर लेकर चले जाते हैं। जो पुरुषों के स्पर्म को नुकसान पहुंचाते हैं।
शराब और धूम्रपान से भी होती है समस्या
धूमप्रान स्पर्म की मात्रा उसकी संख्या और गतिशीलता पर असर डालती है। सिगरेट पीने वाले पुरुषों के प्रजनन क्षमता कम होती जाती है। यह सीमने की क्वालिटी पर भी असर डालता है। ज्यादा सिगरेट पीने से ना सिर्फ स्पर्म काउंट कम होते जाते हैं बल्कि स्पर्म काउंट इन-एक्टिव होने लगते हैं। शराब भी स्पर्म काउंट पर असर डालती है। इसलिए पुरुषों को धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।
दिल संबंधी प्रॉब्लम
अगर आपको दिल की बीमारी है तो अन्य समस्याओं के साथ-साथ ये आपको नपुंसकता का शिकार बना सकती है। दिल ब्लड को ठीक से पंप नहीं कर पाता है जिसकी वजह से इसका असर स्पर्म पर भी पड़ता है।
लाइफस्टाइल और मनोवैज्ञानिक विकार
भागदौड़ की जिंदगी में हम खाने पीने पर ध्यान नहीं रखते हैं। तनाव ज्यादा लेते हैं। जो सेक्सुअल एक्साइटमेंट पर बुरा असर डालता है। अवसाद और तनाव भी आपको बांझपन का शिकार बना सकती है। इसलिए जितना जल्दी हो सकते चिंता मुक्त होकर आगे बढ़े।
और पढ़ें:
वजन करना है कम और डायबिटीज को करना है कंट्रोल, तो कच्चा आम डाइट में करें शामिल
दो बच्चों की मां श्वेता तिवारी ने दी है उम्र को मात, जानें उनकी खूबसूरती और फिटनेस का राज
हर रोज नहीं सप्ताह में 30-60 मिनट एक्सरसाइज भी आपको देगी लंबी उम्र, स्टडी का दावा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.