हरी मटर खाने के हैं कई फायदे, सर्दियों में जरूर करें इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में हरी मटर खूब मिलती है। वैसे तो मटर का सेवन कभी भी अच्छा होता है, पर ताजी हरी मटर खाने से ज्यादा ही फायदा होता है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 10, 2019 4:16 AM IST

हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम में हरी मटर खूब मिलती है। वैसे तो मटर का सेवन कभी भी अच्छा होता है, पर ताजी हरी मटर खाने से ज्यादा ही फायदा होता है। हरी मटर को कई तरह से खाया जा सकता है। आम तौर पर लोग इसे आलू-फूलगोभी की सब्जी में मिलाते हैं। आलू-हरी मटर की सब्जी भी लाजवाब होती है। इसके अलावा, इसे चिवड़े के साथ भून कर भी खाया जाता है। मटर में काफी मात्रा में फाइबर होता है। यह पचने में भी आसान होता है। हरी मटर में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जानें हरी मटर खाने के क्या हैं फायदे।

1. प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
प्रेग्ननेंट महिलाओं को अपने भोजन में हरी मटर को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे उन्हें ज्यादा एनर्जी मिलती है। यह पचने में आसान होता है। इसलिए इसे खाने से गैस और पेट फूलने जैसी समस्या नहीं होती। इससे पेट भी साफ रहता है। 

2. हार्ट के लिए बेहतर
हरी मटर को हार्ट के लिए बेहतर बताया जाता है। अगर इसे भोजन में किसी भी रूप में शामिल किया जाए तो यह हार्ट की कार्यप्रणाली को ठीक रखने में मददगार होता है। इसलिए दिल के मरीजों को रोज हरी मटर को सब्जी या सूप वगैरह में डाल कर खाना चाहिए।

3. वजन कम करने में कारगर
मटर में कैलोरी कम होने के साथ फैट भी कम होता है। इसमें सबसे ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपने भोजन में मटर जरूर शामिल करें।

4. हड्डियां होती हैं मजबूत
मटर में कई तरह के विटामिन होते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसलिए उम्रदराज लोगों को भी मटर का सेवन जरूर करना चाहिए। ऑस्टियोपोरोसिस नाम की बीमारी को कम करने में मटर का सेवन करना काफी कारगर साबित हुआ है। इस बीमारी में हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती हैं। 

5. इम्यूनिटी बढ़ती है
हरी मटर के सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। हरी मटर में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लैवनॉइड्स और कैरोटिन पाए जाते हैं जिनसे शरीर को काफी एनर्जी मिलती है। यह शुगर को भी कंट्रोल करता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है। 


 

Share this article
click me!