
हेल्थ डेस्क। आजकल ज्यादातर लोग डायबिटीज यानी मधुमेह के शिकार हो रहे हैं। इसे आम तौर पर शुगर की बीमारी के रूप में जाना जाता है। पहले यह बीमारी ज्यादा उम्र के लोगों को ही होती थी, पर जीवनशैली में आए बदलावों के कारण और फास्ट फूड के ज्यादा इस्तेमाल से अब यह बीमारी कम उम्र के लोगों को भी होने लगी है। इस बीमारी में पैंक्रियाज इंसुलिन बनाना कम कर देता है। इंसुलिन एक ऐसा हार्मोन है जो कार्बोहाइड्रेट्स को ग्लूकोज में बदलता है और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित रखता है। टाइप 1 डायबिटीज में पैंक्रियाज इंसुलिन बनाना बिल्कुल बंद कर देता है। ऐसे में, मरीज को अलग से इंसुलिन लेना पड़ता है। डायबिटीज हो जाने पर हार्ट डिजीज और किडनी से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ घरेलू उपायों को अपना कर डायबिटीज की समस्या पर एक हद तक काबू पाया जा सकता है। जानते हैं इनके बारे में।
1. करेला
करेला डायबिटीज में बेहद फायदेमंद है। अगर सुबह खाली पेट करेले का रस पिया जाए तो इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज में पेशाब जल्दी-ज्ल्दी होने लगता है। करेले का रस पीने से इस समस्या से राहत मिलती है। इसके साथ ही, यह ब्लड से शुगर की मात्रा को कम करता है। अगर करेले के बीजों को सुखा कर उनका पाउडर बना लें और गर्म पानी के साथ एक चम्मच रोज इसका सेवन करें तो डायबिटीज की समस्या में कमी आती है।
2. त्रिफला
त्रिफला बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि है। इसका सेवन करने से कई तरह के फायदे होते हैं। यह आंवला, हर्रे और बहेड़ा का चूर्ण होता है। यह पैंक्रियाज से इंसुलिन के सीक्रेशन को बढ़ता है। डायबिटीज के बीमारी से पीड़ित लोगों को रोज एक चम्मच त्रिफला का चूर्ण गर्म पानी के साथ लेना चाहिए। कुछ दिनों के इस्तेमाल के बाद ही इसका असर दिखने लगेगा।
3. जामुन
जामुन का फल नियमित रूप से खाने से डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदा होता है। इसलिए जब जामुन का सीजन आए तो मधुमेह के रोगियों को रोज यह फल खाना चाहिए। जामुन के बीजों को सुखा कर उसका पाउडर बना लेना चाहिए। एक चम्मच जामुन का पाउडर छाछ के साथ मिला कर पीने से डायबिटीज कम होता है।
4. नीम
नीम के पत्ते में कई तरह के गुण होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को हर तरह से ठीक रखते हैं। लेकिन बहुत कड़वा होने के कारण लोग चाहते हुए भी इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। नीम के चार-पांच पत्ते को अगर चबा कर पानी पी लिया जाए तो यह ब्लड में शुगर के लेवल को कम करता है। डायबिटीज के जो मरीज इंसुलिन लेते हैं, यह उस पर उनकी निर्भरता को भी कम करने में सहायक होता है। यह डायबिटीज की समस्या में तेजी से सुधार लाने के साथ हार्ट डिजीज से भी बचाव करता है। अगर आप नीम के पत्तों को चबा नहीं सकते तो इसके रस का भी सेवन कर सकते हैं।
5. मेथी
मेथी एक ऐसा मसाला है जो हर घर की रसोई में मिल जाएगा। मेथी में ट्रायोनिललाइन और एल्कोलायड पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कम करता है। साथ ही, इंसुनिल के सीक्रेशन में सहायक होता है। मेथी को पीस कर उसका पाउडर बना लेना चाहिए। इसे रोज सुबह एक चम्मच सादे पानी के साथ लें। चाहें तो मेथी को एक गिलास पानी में उबाल कर छानने के बाद चाय की तरह भी पी सकते हैं। कुछ ही महीने में फायदा दिखने लगेगा।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.