सुबह खाली पेट और रात में सोते वक्त गर्म पानी पीने से होते हैं ये 5 फायदे, इम्युनिटी बढ़ाने में भी है मददगार

Published : Apr 25, 2020, 04:09 PM IST
सुबह खाली पेट और रात में सोते वक्त गर्म पानी पीने से होते हैं ये 5 फायदे, इम्युनिटी बढ़ाने में भी है मददगार

सार

अक्सर लोग कहते हैं कि सुबह उठ कर खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। इससे कई तरह के फायदे होते हैं। रात में सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करना भी हेल्थ के लिए अच्छा बताया गया है।   

हेल्थ डेस्क। अक्सर लोग कहते हैं कि सुबह उठ कर खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। इससे कई तरह के फायदे होते हैं। रात में सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करना भी हेल्थ के लिए अच्छा बताया गया है। बहुत लोग गर्म पानी पीना पसंद नहीं करते। वे फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन गर्म पानी पीने के फायदे अगर आप जानेंगे तो जरूर पीना शुरू करेंगे। आयुर्वेद में गर्म पानी का इस्तेमाल चिकित्सा के दौरान किया जाता है। गर्म पानी पीने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है। 

1. डाइजेशन रहता है ठीक
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है। अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो आपको कब्ज जैसी दिक्कत नहीं होगी। पेट साफ रहने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। गर्म पानी में थोड़ा नमक मिला कर पीने से और भी फायदा होता है।

2. बॉडी रहती है हाइड्रेट
ठंडे पानी के मुकाबले गर्म पानी पीने से बॉडी ज्यादा हाइड्रेट रहती है। आप हमेशा गर्म पानी नहीं पी सकते, लेकिन सुबह खाली पेट और रात में सोते वक्त गर्म पानी पीते हैं तो बॉडी हाइड्रेट रहेगी। बाकी समय आप नॉर्मल पानी पी सकते हैं, लेकिन कभी भी बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना ठीक नहीं होता।

3. वजन घटाने में मददगार
गर्म पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित करने वाली प्रणाली ज्यादा सक्रिय हो जाती है। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो गर्म पानी में शहद और नींबू का रस निचोड़ कर पिएं। इससे जल्दी असर दिखेगा।

4. तनाव होता है कम
गर्म पानी पीने से स्ट्रेस भी कम होता है। गर्म पानी पीने से नर्वस सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। इससे चिंता कम होती है। गर्म पानी बॉडी से टॉक्सिक एलिमेंट को भी बाहर निकालने का काम करता है। इससे आपका शरीर ज्यादा चुस्त-दुरुस्त रहता है। दिमाग भी हमेशा अलर्ट रहता है।

5. सर्दी-जुकाम से राहत
जो लोग नियमित तौर पर गर्म पानी का सेवन करते हैं, उन्हें जल्दी सर्दी-जुकाम की शिकायत नहीं होती। अगर कभी सर्दी होती भी है तो जल्दी छूट जाती है। इससे सिरदर्द में भी राहत मिलती है। अगर गले में खराश की समस्या हो तो गर्म पानी पीने से तुरंत फायदा होता है। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा
Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन