
हेल्थ डेस्क, protect from mosquitoes : गर्मी आते ही मच्छरों की पौध पनपना शुरू हो जाती है। ऑलआउट, मस्किटोमैट, इन जिद्दी मच्छरों के आगे पल हो जाते हैं। सबसे कारगर उपाय मच्छरदानी है, लेकिन मच्छर इसमें भी कहीं ना कहींसे घुसने का रास्ता खोज लेते है। अब नींद लगते ही कान में जो भनबनाहट सुनाई देती है तो अच्छीई भली नींद टूट जाती है। मच्छरों को भगाने का जतन करके यदि आप थक चुके है तो अब आप ये उपाय भी करके भी देखिए, इस खबर में आपको मच्छर भगाने के कुछ बहुत सरल और आसान उपाय बताने जा रहे हैं।
मच्छरों के काटने से होते हैं जानलेवा रोग
गर्मियों में तो ये हाल हो जाता है कि पसीने से ज्यादा हलाकान मच्छर कर देते हैं। मच्छर यदि एनाफिलीज मच्छर के काटने मलेरिया होना तय है, वहीं डेंगू, चिकनगुनिया भी के लिए मच्छर की एक बाइट से हो जाता है। ऐसी कई गंभीर बीमारियां मच्छर काटने से हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक मच्छर के काटने से स्किन में स्टिचिंग होने लगती है। एलर्जी, इंफेक्शन, गैस्ट्रोएन्टराइटिस (Allergies, Infections, Gastroenteritis) जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती है।
लौंग- नींबू से भगाएं मच्छर
लौंग- नींबू (clove - lemon) की गंध भी मच्छरों को पसंद नहीं है। दोनों का कॉम्बीनेशन हो जाए तो मच्छरों का शामत आ जाती है। घर के कॉर्नर में नींबू के कुछ पीस को काटकर उनमें लौंग लगाकर रखने से मच्छर घर से नौ-दौ- ग्यारह हो जाएंगे।
लहसुन से भगाएं मच्छर
गर्मियों में लहसुन बहुत कम खाया जाता है। यही वजह है कि ये इस सीजन में बहुतसस्ता बिकता है। ये सस्ती चीज आपके घर मच्छरों की एंट्री को बैन कर सकती ही। इसके लिए आप कुछ लहसुन की कलियों पेस्ट बना लें, फिर इस पेस्ट को गरम पानी में डालकर कुछ देर उबाल लें । इसके बाद ये पानी कमरों में छिड़क दें, ऐसा करते ही मच्छर आपके कमरे में फटकेंगे भी नहीं।
कॉफी से मारें मच्छर
हर घर में चाय- के साथ कॉफी भी जरुर होती है । टेस्ट बदलने वाली, मूड फ्रेश करने वाली ये कॉफी मच्छरों की बढ़वार रोकने में मददगार है। दरअसल कॉफी में ऐसे गुण होते हैं जो मच्छरों के अंड़ों को खत्म कर देते हैं। कॉफी को मच्छरों के पनपने वाले स्थान पर डाल दें, इससे मच्छर, उनके अंडे खत्म हो जाएंगे।
पुदीना-नीमतेल-सोयाबीन तेल का करें इस्तेमाल से भागेंगे मच्छर
पुदीना-नीमतेल-सोयाबीन तेल भी मच्छरों की पैदावार खत्म करने में उपयोगी हैं। पुदीने के तेल को कमरे के किनारों पर, फर्श पर छिड़कने से मच्छर आपके घर को छोड़ देंगे। वहीं आप यदि कहीं बाहर जा रहे हैं, जहां खुद को मच्छरों से बचाना चाहते हैं तो पानी में नीम तेल मिलाकर शरीर पर मल लें, इससे मच्छर आपको बाइट करने की की सोंचेगे भी नहीं। वहीं सोयाबीन तेल भी मच्छरों को दूर भगाता है। इसे शरीर पर लगाने से मच्छर आपसे दूर ही रहते हैं।
ये भी पढ़ें-
गर्मी में पार्टी ? धूप और पसीना कर सकता है मेकअप का कबाड़ा, फॉलो कीजिए ये टिप्स और बनिए महफिल की शान
Sex life बेहतर करने के लिए खर्च करें बस 10 मिनट, ये एक योग आसन है शक्तिवर्धक दवा से अधिक अचूक उपाय !
दावा: अब इंसान कभी नहीं होंगे बूढ़े, 75 साल की उम्र में भी दिखेंगे 30 जैसे जवां
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.