
हेल्थ डेस्क। बढ़ते वजन की समस्या से आजकल ज्यादातर लोग परेशान हैं। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद उसे कम कर पाना बहुत मुश्किल होता है। लोग इसके लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। वजन बढ़ने से शरीर तो देखने में भद्दा लगता ही है, इससे कई तरह की बीमारियां होने की आशंका भी रहती है। डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या भी मोटापे के कारण होती है। वजन कम करने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज और वॉक तो जरूरी है ही, कुछ घरेलू उपाय अपना कर भी इस पर जल्दी काबू पाया जा सकता है। जानते हैं इनके बारे में।
1. सेब का सिरका
जल्दी वजन कम करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फैट बर्न होता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और थोड़ा शहद मिला दें। इसे सुबह के समय नियमित कुछ दिनों तक पिएं। वजन जरूर कम होगा।
2. ग्रीन टी
ग्रीन टी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो वजन कम करने में मददगार होते हैं। सुबह के समय ग्रीन टी ही पीना चाहिए। दिन में दो-तीन बार ग्रीन टी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी।
3. शहद और नींबू
शहद में लिपिड को कम करने वाले तत्व होते हैं। वहीं, नींबू में मौजूद विटामिन सी भी फैट कम करने में कारगर साबित होता है। एक गिलास गरम पानी में आधा चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिला कर दिन में दो-तीन बार पिएं। इससे वजन जल्दी कम होगा।
4. काली मिर्च
काली मिर्च में पाइपरिन होता है। इसी से खाने का स्वाद बढ़ता है। पाइपरिन फैट को भी कम करता है। इसलिए भोजन में काली मिर्च का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप कोई जूस पिएं तो उसमें भी काली मिर्च का पाउडर मिला सकते हैं। सब्जियों में मसाले के तौर पर काली मिर्च का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
5. एलोवेरा का जूस
एलोवेरा मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है। यह डाइजेशन को भी ठीक रखता है। मेटाबॉलिज्म का प्रॉसेस तेज होने से वजन कम होने में आसानी होती है। इसलिए नियमित तौर पर सुबह और शाम पानी में एलोवेरा का जूस मिला कर पीना चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.