वियाग्रा का मौत वाला कनेक्शन, जानें बॉडी में जाकर कैसे काम करती है यह दवा

हाल के दिनों में दो लोगों वियाग्रा को लेकर सुर्खियों में रहें। 25 साल के एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई, कारण वियाग्रा बताया जा रहा है। जबकि 28 साल के एक शख्स का ऑपरेशन करना पड़ा वजह भी इसे ही बताया जा गया।  यौन सुख देने वाला वियाग्रा लोगों को कैसे बना रहा है शिकार आइए जानते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 7, 2022 4:39 AM IST / Updated: Jul 07 2022, 11:49 AM IST

हेल्थ डेस्क. वियाग्रा (viagra) एक ऐसी गोली जो पुरुषों की सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है। जो लोग बेड पर कमजोर होते हैं उनके अंदर ताकत भरने का काम करता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि उन पुरुषों के लिए ये गोली वरदान हैं जिन्हें इरेक्शन यानी यौन उत्तेजना में परेशानी होती है। लेकिन कभी-कभी वियाग्रा के डोज के बारे में सही जानकारी नहीं होने की वजह से इसका परिणाम खतरनाक भी होता है। हाल के दिनों में हुई कुछ घटना इसकी बानगी है।

3 जुलाई को नागपुर में एक 25 साल के युवक की हार्ट अटैक ने जान ले ली। इस हार्ट अटैक का संबंध वियाग्रा से जोड़ा गया है। दरअसल, युवक के पॉकेट से वियाग्रा की गोली मिली। वो होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाना रहा था। जिस वक्त उसकी मौत हुई। पुलिस को शक है कि दवा के ओवरडोज की वजह से उसकी मौत हुई।

Latest Videos

एक मामला प्रयागराज से 4 जून को सामने आया। यहां वियाग्रा के ओवरडोज की वजह से एक शख्स को सर्जरी करानी पड़ी। 28 साल के युवक वियाग्रा का ओवरडोज ले लिया था, जिसकी वजह से घंटों इरेक्शन और दर्द से परेशान रहा। इस खश्क की दो बार सर्जरी हुई। बताया जा रहा है कि इसने अपने दोस्त की सलाह पर इस दवा का ओवरडोज लेना शुरू किया था।

सेक्स पावर बढ़ाने का काम करती है वियाग्रा

वियाग्रा नपुसंकता को खत्म करते हुए पुरुषों में इरेक्शन को बढ़ाता है। वियाग्रा के इस्तेमाल से पेनिस में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। जिसकी वजह से उत्तेजना आती है। एक्सपर्ट की मानें तो वियाग्रा की जरूरत केवल 20 से 30 प्रतिशत लोगों को पड़ती है जो वाकई यौन उत्तेजना से जुड़ी समस्या के शिकार होते हैं। 70 से 80 प्रतिशत लोगों की यौन समस्या मानसिक होती है। लेकिन वो इसे पहचान नहीं पाते हैं और इस गोली का इस्तेमाल करते है जो कि सेहत के लिए सही नहीं है। डॉक्टर वियाग्रा की 20-25 mg लेने की सलाह देते हैं। लेकिन लोग इसे ज्यादा लेने लगते हैं। जिसकी वजह से नागपुर और प्रयागराज जैसे मामले सामने आते हैं। 

वियाग्रा कैसे करता है काम

-वियाग्रा के इस्तेमाल से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन ( नपुंसकता) से अस्थाई रूप से निजात मिलता है। 

-पुरुष के पेनिस में अस्थाई रूप से ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। जिसकी वजह से पेनिस उत्तेजित होता है और वो अपने पार्टनर के साथ यौन सुख ले सकता है। हालांकि यह अस्थाई होता है।

-वियाग्रा की गोली खाने के 20 से 25 मिनट बाद इसका असर देखने को मिलता है। यह करीब 2 घंटे तक रहता है। 

-महिलाओं में वियाग्रा काम करती है या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।

वियाग्रा कैसे बढ़ाता है उत्तेजना

वियाग्रा में मौजूद केमिकल नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर में मसल्स को रिलैक्स करता है। जिसकी वजह से उनकी तरफ ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है। वियाग्रा खाने से पीनाइल मसल्स की ओर खून का फ्लो बढ़ जाता है। जिससे इरेक्शन होता है। 

वियाग्रा को लेकर कई भ्रांतियां

-वियाग्रा को लेकर कई गलत जानकारी लोगों के बीच है। इसे लोग सेक्स टॉनिक मानते हैं। जबकि ये सिर्फ अस्थायी सेक्स पावर बढ़ाता है। ये नपुसंकता का परमानेंट इलाज नहीं करता है।

-वियाग्रा सेक्स की इच्छा पैदा नहीं करती है। बल्कि ये उन लोगों के लिए है जिनके अंदर यौन इच्छा होती है और उनका इरेक्शन भी होता है लेकिन वो इसे लंबे वक्त तक बरकरार नहीं रख पाते हैं। जो कि संतोषजनक इंटरकोर्स के लिए जरूरी होता है।

-वियाग्रा ना तो प्रेग्नेंसी रोकता है और ना ही एचआईवी बीमारी को।
 
-वियाग्रा के ओवर डोज लेने से सेक्स पावर ज्यादा मिलता है। ये भी गलत है। हर दिन 25 से 30 mg की सिर्फ एक गोली लेनी चाहिए।

-वियाग्रा के ओवरडोज लेने से स्थाई रूप से नपुसंकता आ सकती है। 

और पढ़ें:

MS DHONI BIRTHDAY: करोड़ों के मालिक माही जीते हैं ऐसी लाइफ, बंगले की देखें अनदेखी तस्वीरें

पापा बनना है तो हो जाइए सावधान, इन चीजों से परहेज नहीं किया तो बेकार हो जाएगा स्पर्म

जामुन के साथ कभी नहीं खाएं ये 4 चीजें, सेहत पर होगा बुरा अस

Share this article
click me!

Latest Videos

'अंग्रेज मर गए औलाद...' योगी के मंत्री का राहुल गांधी पर विवादित बयान । Raghuraj । Rahul Gandhi
कोलकाता केस: ममता बनर्जी ने मानी 3 मांगें, फिर भी काम पर क्यों नहीं लौटेंगे डॉक्टर
AAP LIVE: दिल्ली की नई सीएम के तौर पर आतिशी मार्लेना के नाम का हुआ ऐलान
बुलडोजर एक्शन पर लगी सुप्रीम रोक, कोर्ट ने दे दिया अल्टीमेटम । Supreme Court on Bulldozer Action
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई