
हेल्थ डेस्क. बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। जिम जाते हैं, तरह-तरह की डाइटिंग करते हैं। बावजूद इसके सफलता हाथ नहीं लगती है। क्योंकि इसके पीछे हम पूरी तरह से समर्पित नहीं हो पाते हैं। गलती हमारी भी नहीं होती है। आज के वक्त में काम से वक्त निकालना बहुत मुश्किलह होता है। तो ऐसे में क्या करें कि वजन कम हो। हर किसी का सवाल यही होता है। तो चलिए हम आपको आयुर्वेदिक तरीके से वजन कम करने का उपाय बताते हैं। जिसके लिए टाइम निकालने की जरूरत नहीं होगी। कुछ जड़ी-बूटियों की मदद से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं उनके बारे में।
1. गुग्गुल से वजन को कर सकते हैं अलविदा
गुग्गुल वजन कम करने में हेल्प करती है। इसमें चयापचय क्रियाओं को बढ़ावा देने वाला गुण होता है। जिससे अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं यह कोशिकाओं को कोलेस्ट्रॉल को समाप्त करने से भी बचाती है। यह पेट, जांघ और कमर के आसपास जमी चर्बी को हटाने में मदद करती है। इसे हर रोज 25 ग्राम लें।
2. वृक्षाम्ल को भी जीवन में करें शामिल
वृक्षाम्ल (Vrikshamla)फैट को कम करने में मदद करता है। इसे कोकम भी कहा जाता है। यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन बढ़ाने में मदद करती है। इसे हर रोज लेने से एक महीने के अंदर वजन कम हो जाता है। करीब 400 ग्राम कोकम के फल को चार लीटर पानी में डालकर एक चौथाई बचने तक उबालें। इसे छान लें और ठंडे स्थान पर रख दें। रोजाना सुबह इस रस को खाली पेट 100 मिली की मात्रा में सेवन करें।
3. त्रिफला मोटापे को भगाता है दूर
त्रिफला पाचन किया में काफी सहायक होता है। यह शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलाता है। सूजन को कम करने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रण में रखता है। इसे कोलोन टोनर के रूप में जाना जाता है जो वेट लॉस में काफी हेल्प करता है। त्रिफला को आमलकी (आंवला), बिभीतकी और हरितकी (हरड़) को मिलाकर तैयार किया जाता है। त्रिफला को पानी में उबालकर और शहद मिलाकर पीने से वजन कम होता है।
4. जन कम करने में चित्रक भी करता है कमाल
चित्रक पाचन में सुधार करता है। मेटाबॉलिज्म प्रोसेस में इजाफा करता है। इसे कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन कहा जाता है। इसे लेने से वजन कम होता है। इसके अलावा पेंट संबंधित बीमारी को भी दूर करता है।
और पढ़ें:
नए बॉयफ्रेंड से भूलकर भी ना करें ये 8 सवाल, रिश्ता शुरू होने से पहले ही टूट सकता है
Weight Loss Tips:ना कोई डाइटिंग, ना जिम...बस ये 4 जूस पीकर हो जाएगा वजन कम
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.