
हेल्थ डेस्क.फलों और हरी सब्जियों का सेवन नियमित करने से कई तरह की बीमारी और मौत के कई प्रमुख कारणों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। दिल की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और कैंसर के कुछ प्रकार हमसे दूर रहते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और फिजियोथेरेपिस्ट ने फल खाने का सही वक्त बताया। दरअसल, कुछ लोगों को सुबह फल खाना पसंद है तो कुछ लोगों को शाम को। यहां तक की जूस किस वक्त पीना है इसे लेकर भी कंफ्यूजन होता है। तो चलिए जानते हैं फल और जूस लेने का सही वक्त क्या है।
जूस के फायदे और इसे लेने का सही वक्त
फलों के रस में हाई एंटीऑक्सिडेंट होता है जो शरीर को सूजन से बचाने में मदद करता है। कुछ फलों का जूस कब्ज जैसी समस्याओं में भी हेल्प करता है। क्रैनबेरी का जूस विशेष रूप से यूरिन इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। डॉ बत्रा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहा कि हालांकि स्वस्थ आहार के हिस्से के रूप में फलों और फलों के जूस की सिफारिश की जाती है। लेकिन सबसे अधिक पोषण प्राप्त करने के लिए किस वक्त इसका सेवन किया जाए इस पर ध्यान रखना चाहिए।
जूस में बहुत अधिक शुगर होता है जो ब्लड शुगर को बढ़ाता है। जो इंसुलिन की बढ़ोतरी का कारण बनता है। जिसकी वजह से शरीर में फैट बढ़ता है। डॉ बत्रा की मानें तो फल के रस में फाइबर कम ,अधिक कैलोरी और ज्यादा शुगर होता है। इसलिए हर दिन जूस लेने की मात्रा को सीमित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जूस सुबह के वक्त लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह आपको दिन भर एनर्जी देता है। जिसकी जरूरत होती है।
फल खाने के फायदे
ताजा फल पोषण से भरपूर होता है। उसमें स्वाद और ताजगी होती है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जो पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत देती है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम रता है। ब्लड शुगर का लेबल कंट्रोल करता है और हेल्दी फैट देता है। इतना ही नहीं फल लंबे वक्त तक पेट को भरा रखता है जिसकी वजह से भूख कम लगती है। जिससे वेट कंट्रोल होता है। डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है।
फल लेने का सही वक्त
-डॉक्टर की मानें तो फलों का सेवन खाली पेट और भोजन के बीच में किया जा सकता है। अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं तो भोजन के बीच में खाने से इसमें मदद मिलती है। फाइबर और फल में मिलने वाला पानी आपके पेट को भरा महसूस कराएगा जिससे ज्यादा खाने से बच जाएंगे।
-सोने से पहले कबी भी फल नहीं खाना चाहिए। यह पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक होता है। इतना ही नहीं ब्लड शुगर भी बढ़ जाता है और नींद में समस्या होती है।
-कुछ फल काफी एनर्जेटिक होते हैं। अगर आप दिन भर एक्टिव रहना चाहते हैं और नेचुरल शुगर लेना चाहते हैं तो सुबह या एक्सरसाइज से पहले एक फल खाने का अच्छा विचार हो सकता है।
-भोजन के ठीक बाद फल नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड शुगर और भी बढ़ सकता है।भोजन के ठीक बाद खाए गए फल भी अपच और परेशानी का कारण बन सकते हैं।
-फल और सब्जियां को अपने लाइफ में शामिल करते हैं तो ज्यादा अच्छा होता है। यदि आप अपने भोजन के साथ जूस लेते हैं तो इसे हरी सब्जी, सलाद या एक रॉ सब्जी के साथ लें।इसका सबसे बड़ा क्षारीय प्रभाव है। आप पालक को एक सेब, एक संतरा, कुछ जामुन, अदरक और एक चुटकी नमक के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
और पढ़ें:
पत्नी को फंदे पर तड़पता देखकर पति को आ रहा था 'मजा', बचाने की बजाए बनाता रहा VIDEO
दिवाली पर मीठा-तला-भुना खाकर कर लिया है पेट का कबाड़ा, तो इस तरह से शरीर को करें डिटॉक्स
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.