
हेल्थ डेस्क. कहते हैं मोटा होना आसान है लेकिन पतला होना बहुत मुश्किल। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ। वो हर दिन 3000 कैलोरी लेने की वजह से 114 किलो की हो गई। लेकिन बाद में परफेक्ट फिगर पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्हें ना सिर्फ जिम, हेल्दी डाइट का सहारा लेना पड़ा। बल्कि चाकू के नीचे यानी सर्जरी भी करानी पड़ी। तब जाकर वो 61 किलो वजन कम कर पाई। लेकिन आज जो भी उन्हें देखता है WOW कहे बैगर नहीं रह पाता है।
अमेरिका की सारा का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह गए लोग
अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाली 25 साल की सारा लॉकेट (Sara Lockett) ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। फिटनेस कोच और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सारा बताती हैं कुछ वक्त पहले वो इतनी मोटी थी कि लोग अजीब नजर से देखते थे। उनका वजन 114 किलो पहुंच गया था। एक बार तो इसकी वजह से उन्हें अपने ही बच्चों के सामने शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती थी। दरअसल, सारा अपने दो बच्चे और पति के साथ पार्क गई थी। वहां बंद स्लाइड के अंदर बच्चों ने चलने की जिद कर दी। जिसके बाद सारा उसके अंदर तो गईं, लेकिन वो उसके अंदर फंस गई। वो बाहर नहीं निकल पा रही थी। जिसके बाद उनके पति ने खींचकर बाहर निकाला। ये सिचुएशन उनके लिए शर्मिंदा करने वाला था। जिसके बाद उन्होंने वजन कम करने का फैसला किया।
सर्जरी के बाद जिम और डाइट को लाइफ में किया शामिल
साल 2021 के सितंबर में उन्होंने सर्जरी (Gastric Sleeve Surgery) कराई। इसके बाद जिम, वॉक और प्रॉपर डाइट प्लान को अपनी लाइफ में शामिल किया। इसके बाद उन्होंने अपना वजन 61 किलो कम किया। वो अभी 53 किलो की हैं। उनके शरीर पर हर तरफ फैली चर्बी खत्म हो गई हैं। वो एक परफेक्ट फिगर की मल्लिका हैं।
अब खाती हैं ये खाना
सारा बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद उनका मोटापा बढ़ता जा रहा था। चिकेन, फास्टफूड उनकी कमजोरी थी। वो हर दिन 3 हजार से ज्यादा कैलोरी लेने लगी थी। लेकिन फिर उन्होंने डाइट पर कंट्रोल किया। वो नाश्ते में अंडा, बीन्स, पालक और हरी सब्जियां लेती हैं। दोपहर के लंच में वो उबली सब्जियां, थोड़ा सा चावल और चिकेन लेती हैं। इसके साथ वो जिम जाती हैं।
और पढ़ें:
श्रद्धा वाकर की तरह एक और लड़की हुई ब्वॉयफ्रेंड की शिकार, 6 टुकड़ों में अलग-अलग जगहों पर मिला बॉडी
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.