
मुंबई. 94वां एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर 2022 (Oscar 2022) का आयोजन इसी साल 27 मार्च को लॉस एंजिलिस में किया जाएगा। इस साल के नॉमिनेशन की घोषणा मंगलवार को की गई। ऑस्कर नॉमिनेशन में कई बड़ी फिल्में अपनी जीत की दावेदारी पेश करने वाली हैं। इस साल भारत से भी कुछ फिल्में ऑस्कर की रेस में शामिल हुई। 'जय भीम' और 'मराक्कर' को भारत की तरफ से ऑस्कर में बेस्ट मूवी कैटेगरी के लिए चुना गया था, लेकिन ये फिल्में फाइनल लिस्ट में जगह बनाने सफल नहीं रही। हालांकि, भारत की एक डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' ने ऑस्कर नॉमिनेशन की फाइनल लिस्ट में जगह बना ली है। यूं तो ऑस्कर से जुड़े कई मजेदार फैक्ट्स है लेकिन ऑस्कर के इतिहास में पहली बार हुआ था कि ये समारोह एक कारण से 4 घंटे से ज्यादा आयोजित किया गया था। इसके बाद ऑर्गेनाइजर्स के एक सक्त फैसला लिया था।
लंबी स्पीच के कारण सुर्खियों में रहा इवेंट
आपको बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड कई वजहों से सुर्खियों में रहता है। यहां आने वाले सेलेब्स का ग्लैमसर और बोल्ड लुक, रेड कारपेट पर एक्ट्रेसेस का लुक, अवॉर्ड्स जीतने वाले स्टार्स आदि। वहीं, इवेंट में भावुक कर देने वाली और शरारती स्पीच आम हुआ करती है, लेकिन 2002 में जब ऐसी ही कुछ स्पीच के कारण पूरा शो 4 घंटा बीस मिनट तक खींच गया था। इसके बाद एक नियम लागू किया गया कि किसी की भी स्पीच 45 सेकेंड से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए, अगर कोई इससे ज्यादा का वक्त लेता है तो उसे एडिट कर दिया जाएगा। बता दें कि अवॉर्ड मिलने के बाद सेलेब्स काफी कुछ बोलना चाहते हैं। वहीं कुछ ऐसे विनर भी हैं जिन्होंने सिर्फ चंद शब्द बोलकर अपनी बात पूरी की। इन्हीं में से विलियम होल्डेन और एल्फ्रेड हिचकॉक ऐसे दो विनर थे, जिन्होंने अवॉर्ड पाने के बाद सिर्फ थैंक्यू कहा था।
बदल गया है प्रेजेंटेशन का अंदाज
आपको बता दें कि पिछले 93 साल से ऑस्कर दिया जा रहा है। इस साल इस समारोह का 94वां साल है। इतने साल में इसमें काफी कुछ देखने को मिला। कई चीजे भी इसमें बदला गई। वहीं, इसके प्रेजेंटेशन का तरीका भी चेंज किया गया। ऑस्कर में सबसे खास मिलने वाली ट्रॉफी होती है। इसे विनर को देने से पहले होस्ट कहते है- एंड द विनर इज.. ये छोटी सी लाइन भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। हालांकि, ऐसा हमेशा से नहीं रहा है। 1989 से पहले होस्ट कहते थे- एंड द ऑस्कर गोज टू। इसके बाद इसे चेंज किया गया।
भारत की डॉक्यूमेंट्री हुी नॉमिनेट
भारत की डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' (Writing With Fire) को ऑस्कर अवॉर्ड 2022 के लिए नॉमिनेट किया गया है। एकेडमी अवॉर्ड्स के 94वें एडिशन की फाइनल लिस्ट में इस इंडियन डॉक्यूमेंट्री को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में शामिल किया गया है। नॉमिनेशन का ऐलान ट्रेसी एलिस रॉस और लेस्ली जॉर्डन ने मंगलवार शाम को ऑस्कर अवॉर्ड्स के ट्विटर पेज पर किया। बता दें कि 'राइटिंग विद फायर' को रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने डायरेक्ट किया है। दोनों के करियर की यह पहली डॉक्यूमेंट्री है।
इन फिल्मों को भी मिला नॉमिनेशन
बता दें कि भारत की डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' (Writing With Fire) के अलावा 'एटिका', 'फ्ली एंड समर ऑफ द सोल', 'एसिनेशन', 'द वेस्ट साइड स्टोरी', 'द पावर ऑफ द डॉग' और 'बेलफास्ट' जैसी और भी कई फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। हालांकि, भारत की 'राइटिंग विद फायर' डॉक्यूमेंट्री अब तक कई इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर 20 से ज्यादा अवॉर्ड जीत चुकी है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस बार ये ऑस्कर अवॉर्ड जीतने में भी कामयाब रहेगी।
Oscar 2022: क्या आप जानते है ऑस्कर का असली नाम, क्यों नहीं होता अवॉर्ड जीतने वालों का ट्रॉफी पर हक
Amrita Singh Birthday: पहली ही मुलाकात में Saif Ali Khan कर बैठे थे वो हरकत, चिढ़ गई थी सारा की मां
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।