बिहार में 187 बच्चों की मौत का कारण बने चमकी बुखार ने झारखंड में रखा कदम, एक बच्चे की मौत

Published : Jul 06, 2019, 01:26 PM ISTUpdated : Jul 11, 2019, 11:55 AM IST
बिहार में 187 बच्चों की मौत का कारण बने चमकी बुखार ने झारखंड में रखा कदम, एक बच्चे की मौत

सार

बिहार में दहशत का पर्याय बने चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम) ने झारखंड में कदम रख दिए हैं। यहां इस बीमारी से एक बच्चे की मौत की खबर है। बालूमाथ लातेहार के इस बच्चे को रांची के रानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  

रांची। बिहार में 187 बच्चों की मौत का कारण बने चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम) से अब झारखंड में भी एक बच्चे की मौत हो गई। बालूमाथ लातेहार के करमापुलसू गांव के रहने वाले रंजीत कुमार सिंह के तीन वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की शुक्रवार को रांची के रानी हॉस्पिटल में मौत हो गई। सत्यम को सुबह करीब 5 बजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के 2 घंटे के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।


हॉस्पिटल के डॉ. राजेश ने इसकी पुष्टि की। झारखंड में चमकी बुखार से मौत का यह पहला मामला है। सत्यम के चाचा संजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात उसे हल्का बुखार हुआ था। हालांकि कुछ समय में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। वे बच्चे को बालूमाथ सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने दवा की पर्ची लिख दी। लेकिन रात को सभी दुकानें बंद होने से दवा नहीं मिल सकी। परिजनों का कहना है कि अगर बच्चे को समय पर इलाज मिल जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

2013 के बाद पहली बार, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स