
बोकारो (bokaro): उत्तर प्रदेश के तर्ज पर झारखंड पुलिस ने भी एक्शन लेना शुरु कर दिया है। मंगलवार को झारखंड में दुष्कर्म के एक आरोपी का घर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह पूरा मामला बोकारो जिले का है। चास के एसडीओ, स्थानीय पुलिस और दंडाधिकारी की मौजूदगी में आरोपी का घर तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के कारण मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। आरोपी के घर वाले भी मौजूद रहे। बोकारे के मराफारी थाना क्षेत्र के आजादनगर में स्थित आरोपी आरजू का घर बुल्डोजर से तोड़ा गया। दुष्कर्म का आरोपी काफी दिनों से फरार है। दरअसल, आरोपी ने अपना नाम और धर्म छिपाकर एक युवती से दोस्ती की थी। फिर शादी कर दुष्कर्म करने और युवती को उसके दोस्तों को सौंप देने के मामले में आरोपी फरार है।
पांच लोगों के खिलाफ दर्ज है कैस आरजू है मुख्य आरोपी
बोकारो में ही रहने वाली एक लड़की का आरोप है कि 2021 में आरजू ने नाम बदल कर उससे दोस्ती की थी। फिर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे बहलाफुसला कर एक भाड़े के मकान में उसे अपने साथ ले गया। वहां उसने पहले से ही पंडित बुला रखा था। फिर उससे शादी की। उसके साथ गलत भी किया। जिसका वीडियो भी आरोपी ने बना लिया था। जब उसे पता चला कि वह दूसरे धर्म का है तो उसने इसका विरोध किया। फिर आरजू ने उसे अपने दोस्तों को सौंप दिया। उसके दोस्तों ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने बोकारो के महिला थाना में मामले को लेकर केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरजू इस घटना का मुख्य आरोपी है।
आपत्तिजनक वीडियो दिखा पीड़िता को करते थे ब्लैकमेल
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों से चंगुल से छूट कर वह किसी तर भाग निकली। उसके साथ गलत करने का आरोपियों ने वीडियो बना लिया था। जिसके बाद उसे आरोपी लागातार ब्लैकमेल करते रहे। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर उसने महिला थाना में आरजू समेत अन्य पर केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद से ही मुख्य आरोपी आरजू फरार चल रहा है।
यह भी पढ़े- देश के इस बड़े संत के अंतिम दर्शन पाने देश-दुनिया से राजस्थान पहुंच रहे लोग, सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।