लिव इन साथी का किसी और से बात करना प्रेमी को रास नहीं आया, गुस्से में घर में घुस इस खौफनाक तरीके से लिया बदला

झारखंड के रांची में  हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां अपनी प्रेमिका से किसी और से बात करने के शक के चलते युवक ने लिव इन में रह रही युवती की गोली मारकर जान ले ली। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 19, 2022 3:43 PM IST / Updated: Sep 19 2022, 11:01 PM IST

रांची (ranchi): झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका की हत्या उसके प्रेमी ने गोली मारकर कर दी। प्रेमिका के घर में घुस कर प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया। फिर अपने एक साथी के साथ बाइक पर बैठ मौके से भाग निकला। घटना स्थल पर ही प्रेमिका खुशबू कुमारी की मौत हो गई। मामला रांची के चान्हो थाना क्षेत्र का है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोका भी बरामद किया है। इसके साथ ही खुशबू के प्रेमी राजू उरांव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत है। पुलिस के अनुसार दोनों पिछले एक साल से लिव इन रिलेशन में थे। 

शक के कारण मारी गोली
बताया जा रहा है कि खुशबू और राजू पिछले एक साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। राजू को खुशबू पर शक हो गया था कि वह किसी और लड़के से बात करती है। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद खुशबू अपने घर आ गई थी। सोमवार को सुबह राजू अपने एक साथी के साथ खुशबू के घर पहुंचा। खुशबू को अपने साथ जाने को कहा। उसने विरोध किया तो कमर से पिस्तौल निकाल खुशबू के सीने पर गोली मार दी। घटना स्थल पर ही खुशबू ने दम तोड़ दिया। पुलिस को शक है कि विवाद के कारण ही राजू ने इस घटना को अंजाम दिया। वैसे पुलिस राजू की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा करने का दावा कर रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार राजू उरांव घटना को अंजाम देने के बाद अपने साथी सोनू उरांव के साथ बाइक पर बैठ भाग निकला। 

घर आना-जाना करता था राजू
घटना को लेकर खुशबू के पिता जौरा उरांव ने बताया कि राजू पिछले एक साल से उनके घर आना-जाना करता था। बाद में बेटी राजू के साथ उसके घर में रहने लगी। रविवार को वह घर आ गई थी। वहीं इस मसले पर ग्रमीण एशपी नौशाद आलम ने कहा कि दोनों लिव इन रिलेशनशीप में थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के कारण ही राजू ने खुशबू की हत्या की। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, घटना के बाद खुशबू के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कुछ दूर तक राजू का पीछा भी किया लेकिन बाइक पर वह अपने साथी के साथ भाग निकला। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़े- चोरों की करतूतः 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर चुरा लिए हजारों लीटर डीजल, 3 दिन बाद पता चली वारदात

Share this article
click me!