5 मर्डर करने वाले आरोपी ने जेल की छत से कूद किया सुसाइड, जेलर बोले- साइको की तरह करने लगा था हरकते

झारखंड के चाईबासा में जमीन विवाद में पांच हत्याएं करने के आरोपी ने जेल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मर्डर केस के कारण ढाई साल से सजा काट रहा था। घटना के बाद वहां के जेलर ने बताया कि आरोपी साइको जैसी हरकते करने लगा था। शुक्रवार रात को आत्महत्या कर ली।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 10, 2022 5:35 AM IST

चाईबासा (झारखंड): जमीन विवाद में अपने चचेरे भाई और उसके परिवार की  हत्या करने के आरोपी ने जेल के छत से कूद आत्महत्या कर ली। कैदी मुरली लागुरी (30) पिछले ढाई साल से झारखंड के चाईबासा जेल में बंद था। शुक्रवार की देर शाम वह जेल की छत से कूद गया। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल में अफरा-तफरी का माहौल है। सभी कैदियों को उनके वार्ड में भेजा गया है। जबकि जिले के डीसी के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम बनाई है। मेडिकल बोर्ड की निगरानी में आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम होगा। बताया जाता है कि एक दिन पूर्व भी मृतक ने जेल के एक सिपाही से हाथापाई और गाली-गलौच की थी। 

जमीन विवाद में चचेरे भाई और उसके परिवार को मार डाला था
मृतक के जमीन विवाद में किए गए पांच लोगों की हत्या मामले में चाईबासा मंडल कारा में बंद था। 2 जनवरी 2020 में आरोपी ने जमीन विवाद में अपने चचेरे भाई दशमा लागुरी, भाभी गोना लागुरी, तीन बच्चे जानो गुरी, रुप सिंह लागुरी और किरण लागुरी की धारदार हथियार से घर में घूस कर हत्या कर दी थी। पांचों को सोये अवस्था में आरोपी ने मौत के घाट उतारा था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। ग्रामीणों ने घटना का विरोध करते हुए आरोपी तो उम्रकैद की सजा दिलाने की मांग की थी।?

मानसिक हालत ठीक नहीं थी: जेलर
इस मसले पर चाईबासा मंडल कारा के जेलर लव कुमार ने बताया कि कैदी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह साइको की तरह व्यवहार करता था। वह काफी कम बोलता था। मृतक करीब ढाई साल से जेल में था। एक दिन पूर्व वह जेल के एक सिपाही से उलझ गया था। सिपाही के साथ मारपीट और गाली-गलौच की थी।

यह भी पढ़े- पति- पत्नी को मोबाइल पर मिल रहे दहशत वाले आडियो-वीडियो, आरोपी मिलने की कर रहे मांग, जानिए क्या है मामला

Share this article
click me!