थाने के दरोगा रसोइएं की पत्नी से करते थे नैन मटक्का, पति ने रोका तो दोनो ने पीटा,आहत पति ने कर दिया ये..

धनबाद के निरसा थाने का शॉक करने वाला मामला सामने आया है। जहां कुक की पत्नी का एएसआई से था अवैध संबंध पति ने इसका विरोध किया तो पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर अपने ही पति को करने लगी टॉर्चर। पीड़ित ने किया सुसाइड। घटना के बाद परिजनों ने थाने को घेरा।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 23, 2022 3:33 PM IST

धनबाद (झारखंड). धनबाद के निरसा थाने में कुक ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजनाें ने जमकर हंगामा किया। गुरुवार देर रात परिजन निरसा के चिरकुंडा थाना पहुंचे और कुक के शव को रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुक की हत्या का संगीन आरोप थाने के एएसआई पर लगाया। परिजनों के अनुसार, कुक की पत्नी का थाने के एएसआई के साथ नाजायज संबंध थे इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। एएसआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में परिजन देर रात तक जमे रहे। निरसा थाने में कुक का काम करने वाले जिसने आत्महत्या कर ली उसका नाम सेंटू था, वहीं जीस एएसआई पर उसके परिजन आरोप लगा रहे हैं उसका नाम अविनाश पांडे है।

पत्नी के साथ थाने में काम करता था सेंटू
जानकारी के अनुसार, सेंटू अपनी पत्नी के साथ निरसा थाना में खाना बनाने का काम करता था। सेंटू की मौत के बाद उसके परिजनों ने उसकी पत्नी व थाना के एक एएसआई अविनाश पांडेय के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि अविनाश के साथ रसोइए की पत्नी का नाजायज संबंध था। पत्नी और एएसआई अविनाश, सेंटू को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। इस घटना के बाद परिजन शव लेकर थाना पहुंचे और शव के साथ हंगामा किया। आरोपी एएसआई पर कार्रवाई की मांग की।
 
7 साल पहले हुई थी शादी
सेंटू चक्रवर्ती के परिजनों ने बताया कि 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। सेंटू और उसकी पत्नी निरसा थाना में खाना बनाने का काम करते थे। निरसा थाना में पदस्थापित एएसआई अविनाश कुमार के साथ उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी सेंटू को भी हो गई थी। इसको लेकर सेंटू और उसकी पत्नी में हमेशा कहासुनी होती रहती थी। 

Latest Videos

सेंटू और एएसआई में हुई थी मारपीट
पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी मिलने के बाद से दोनों में झगड़ा होता रहता था। सेंटू की पत्नी नेे थाने के एएसआई को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद एएसआई ने सेंटू के साथ मारपीट भी की। पत्नी के कारण वह काफी परेशान रहता था। सेंटू ससुराल में ही अपनी पत्नी के साथ रहा करता था। सेंटू का ससुराल कालीमाटी बिशुनपुर में है। अपने ससुराल में ही रहकर वह निरसा थाना में खाना बनाने का काम किया करता था। मृतक के भाई रूपम ने बताया कि थाना में दोनों पति-पत्नी का सुलहनामा भी कराया गया था। इस सुलहनामा में थाना की पुलिस शामिल थी।

यह भी पढ़े- राजस्थान में एक और आतंकी संगठन की एंट्री, NIA की चार्जशीट में हुए कई चौकाने वाले खुलासे

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना