दुमका में गांववालों की बेरहमीः डायन बता 3 महिलाओं के साथ बर्बरता, मारपीट के बाद कर दी शर्मनाक हरकत

झारखंड के दुमका जिले में गांववालों ने तीन महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट करने के साथ उनको गर्म लोहे की सलाखों से दागने के साथ मैला पिलाने जैसी शर्मनाकर हरकत की है। मामलें में पुलिस जांच करने में लगी है। वारदात एक ही परिवार की महिलाओं के ऊपर डायन होने का आरोप लगाया गया।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 26, 2022 7:01 AM IST / Updated: Sep 27 2022, 09:58 AM IST

दुमका (झारखंड): झारखंड में तीन महिलाओं के साथ डायन का आरोप लगा ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट से भी ग्रामीणों का मन नहीं भरा तो एक ही परिवार की तीन महिलाओं को ग्रामीणों में मैला भी पिलाया और गर्म लोहे से दाग उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया। घर के एक पुरुष के साथ भी ग्रामीणों ने बर्बरता की। चारों को गांव में तड़पने के लिए छोड़ दिया गया। किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। पुलिस को सूचना मिली तो घायलों को अस्पताल लाया गया। मामला झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के असवारी गांव की है। गांव के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने डायन के शक में एक ही परिवार के तीन महिला समेत चार लोगों को जमकर पीटा। उन्हें मैला भी पिलाया और गर्म लोहे से दाग दिया। गांव में रहने वाले लखीराम मुर्मू, मुनि सोरेन, सुनील मुर्मू, उमेश मुर्मू, मंगल मुर्मू समेत अन्य पर यह आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
घायलों में दो की हालत गंभीर
रविवार देर शाम यह मामला उजागर हुआ तो पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में रसी मुर्मू, सोनामुनी टुडू, श्रीलाल मुर्मू और कोसो टुडू शामिल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोनामुनि टुडू और उनके पुत्र श्रीलाल मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का कहना है कि डायन के शक में शनिवार की देर रात गांव के लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मरापीट की। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस कारण पुलिस को किसी ने कुछ नहीं बताया। इधर, रविवार की देर शाम पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस की एक टीम गांव गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गांव वालों का कहना है कि पीड़िताएं पूजा-पाठ ज्यादा करती थी इसलिए कुछ लोगों को उनपर डायन होने का शक था। 

रविवार को दोबारा की पिटाई
घायल श्रीलाल ने पुलिस को बताया है कि शनिवार की देर रात उनके साथ घर में घूसकर मारपीट की गई। पुलिस को बताने पर और बुरा हाल करने की धमकी दी। रविवार की सुबह सभी आरोपी दोबारा घर पहुंचे और उन्हें दोबारा पीटा। इस दौरान दर्द से वे लोग तड़पते रहे। गांव के ही ज्योतिंन मुर्मू ने गांव में बैठक कर उनके खिलाफ साजिश रची थी। उसके कहने पर ही लोगों ने डायन के शक में उनके साथ ऐसा बर्ताव किया। इस मामले में सरैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि गांव के पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सभी की पिटाई की गई है। उन्हें मैला भी पिलाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े- दुनिया का इकलौता मंदिर जहां माता के संतान के रुप में होती है चूहों की पूजा,मुराद पूरी होने का संकेत है ये चूहा

Share this article
click me!