दिव्यांग बेटी के सामने मां को दर्दनाक सजा देकर भागा पिता, बच्ची का रोना सुन आए लोग, नजारा देख रह गए सन्न

झारखंड के जमशेदपुर में एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां दिव्यांग बेटी को पैदा करने की उसके पति ने भयानक सजा दे दी। पहले तो इस बात पर रोज लड़ाई होती थी पर मंगलवार की रात आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर उसकी बेटी के सामने ही जान ले ली।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 14, 2022 6:30 AM IST / Updated: Sep 14 2022, 12:03 PM IST

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दिव्यांग बेटी होने पर पति रोज अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। दिव्यांग बेटी के जन्म के बाद से ही आरोपी पति अपनी पत्नी को परेशान करता था। आखिरकार आरोपी ने अपनी पत्नी को दिव्यांग बेटी के सामने ही मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति विखाल गोडसोरा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पत्नी लवली गोडसोरा (35) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के ब्यांगबील स्थित हिल्वूय कॉलोनी की है। दो दिन पहले ही आरोपी अपने परिवार के साथ यहां शिफ्ट हुआ है। 

हत्या करने के बाद कमरा बंद कर भाग गया, बेटी वहीं रोती रही
मामला मंगलवार की रात उजागर हुआ। जब पांच साल की दिव्यांग बच्ची की रोने की आवाज सुन गांव के लोग आरोपी के घर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ भीतर घुसी तो माजरा देख चौक गई। लवली गोडसोरा का शव फर्श पर पड़ा था। दिव्यांग बच्ची शव के पास रो रही थी। आरोपी ने गमछा से गलादबाकर पत्नी की हत्या की और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने दिव्यांग बच्ची को उसके नानी को सौंप दिया। मृतका की मां मंगुली चंपिया ने दामाद के खिलाफ थाना में केस दर्ज करवाया है। 

Latest Videos

दिव्यांग बेटी होने के बाद से दामाद करता था परेशान
पुलिस को दिए गए बयान में आरोपी की सास मंगुली चंपिया ने बताया कि दामाम और बेटी ने 2014 में लव मैरेज किया था। दोनों के दो बच्चे है। एक पुत्र और एक दिव्यांग पुत्री है। दिव्यांग बेटी के जन्म के बाद से ही दामाद दोनों को परेशान करने लगा। लवली अपनी दिव्यांग बेटी की अच्छे से देखभाल करती थी। विशाल को यह पसंद नहीं था। वह हमेशा लवली के साथ मारपीट करता था। मंगलवार को वह अपने नाती को लेकर घर आई थी। जबकि दिव्यांग नतीनी घर पर ही थी। इसी दौरान दामाद ने बेटी की गमछा से गला घोंट हत्या कर दी। 

 सुंदरनगर थाना प्रभारी अनूज कुमार ने कहा कि महिला की गमछा से गला घोंट हत्या की गई है।  लाश के पास बेटी भी रोती हुई मिली। आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े- राजस्थान में गरमाई राजनीतिः पहले पायलट को खुलेआम मंत्री ने दी धमकी, अब गुर्जर समाज के लोगो के पीछे लगाई पुलिस

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट