जमशेदपुर: 2 लाख रुपए ब्राउन शुगर के साथ पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, 3 साल की मासूम भी हुई सजा की शिकार

Published : Aug 24, 2022, 06:56 PM IST
जमशेदपुर: 2 लाख रुपए ब्राउन शुगर के साथ पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, 3 साल की मासूम भी हुई सजा की शिकार

सार

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर बेचते पकड़ाए आरोपी माता- पिता के अलावा घर में और कोई गार्जियन न होने के कारण तीन साल की मासूम भी जेल में रहेगी मा के  साथ। हत्या के मामले में सजायाफ्ता है आरोपी, पैरोल पर आया था जेल से बाहर। फिर क्राइम करते पकड़ाया।

जमशेदपुर (झारखंड): जमशेदपुर पुलिस में पति-पत्नी समेत 3 लोगों को दो लाख रुपय मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 800 पुड़िया ब्राउन शुगर (120 ग्राम), चार हजार रुपए नगद, 32 खाली माचिस का डब्बा बरामद हुआ है। परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गड़ीवानपट्टी में पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहां रहने वाले आबिद खान, उसकी पत्नी रुही परवीन और जरीना खातून नामक महिला को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। आबिद खान अपने घर से ही नशेड़ियों के बीच ब्राउन शुगर की बिक्री करता था। बुधवार को सिटी एसपी के विजय शंकर ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया की आबिद खान एक हत्या मामले में सजायाफ्ता है। उसे आजीवन कारावास की सजा हुई है। पिछले माह ही वह जेल से पैरोल पर बाहर आया था। जेल से बाहर आकर वह ब्राउन शुगर का धंधा कर रहा था। इसमें उसकी पत्नी भी साथ दे रही थी। 29 अगस्त को आबिद खान वापस जेल जाने वाला था। 

तीन साल की बेटी जेल में रहेगी
आबिद खान और रुही परवीन की तीन साल की एक बेटी भी है। माता-पिता के जेल जाने के बाद उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसलिए तीन साल की बेटी भी अपनी मां के साथ जेल में रहेगी। सिटी एसपी ने बताया कि रुही परवीन अपनी बेटी को भी जेल लेकर जा रही है। उसकी पत्नी भी पूर्व में ब्राउन शुगर बेचने के मामले में जेल जा चुकी है। रुही परवीन घर से नशेड़ियों के बीच ब्राउन शुगर बेचती थी। जबकि आबिद खान घूम-घूम कर बेचता था। 150 रुपए प्रति पुड़िया ब्राउन शुगर बेचता था। 

आदित्यपुर से लाते थे माल
बताया जा रहा है कि आबिद खान सराईकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर लाकर नशेड़ियों के बीच बेचता था। मुस्लिम बस्ती से 100 रुपए प्रति पुड़िया ब्राउन शुगर ये लोग खरीद कर 150 रुपए प्रति पुड़िया बेचते थे। आदित्यपुर का मुस्लिम बस्ती ब्राउन शुगर का हब माना जाता है। बताया जात है कि यहां हर घर में ब्राउन शुगर बेची जाती है। धीरे-धीरे जमशेदपुर में भी ब्राउन शुगर तस्कर अपना पाव पसार रहे हैं।  सिटी एसपी ने बताया कि ब्राउन शुगर खरीद बिक्री में और भी लोग शामिल हैं, जो फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े- कैश कांड में निलंबित कांग्रेस के तीनों विधायकों को अनुशासन कमेटी ने दिया नोटिस, 7 दिन के अंदर जवाब देने को कहा

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JPSC Protest: अन्न-जल त्याग चुके छात्र नेता ने पिया पानी, मगर सरकार के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत!
Weather Update 5 August 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट