झारखंड के व्यक्ति की कतर में हत्या,पाकिस्तानी रूममेट ने मर्डर के बाद सेफ्टी टैंक में फेंका शव

झारखंड के एक व्यक्ति की हत्या कतर में होने की खबर आई है। वारदात को उसके ही पाकिस्तानी रूममेट ने अंजाम दिया है। हालाकि मर्डर की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। कतर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं सरकार का शव देने से मना करने के बाद मृतक का फ्यूनरल वहीं किया जाएगा।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 19, 2022 8:57 AM IST / Updated: Sep 19 2022, 06:10 PM IST

जमशेदपुर (झारखंड): झारखंड के व्यक्ति की अरब प्रायद्वीप के देश कतर में हत्या का मामला सामने आया है। एक पाकिस्तानी नागरिक ने बेरहमी से हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फ्लैट के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। वहां की पुलिस ने शव को बरामद करते हुए आरोपी पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक मो इमामुद्धीन झारखंड के जमशेदपुर स्थित गोलमुरी के रहने वाले थे। वे कतर में कास्को स्टील में कार्यरत थे। उनके साथ ही काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिक ने मो इमामुद्धीन के बेरहमी से हत्या की। पलहे गलादबा कर मारा फिर गले को काट शव बोरे में बंद कर सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। बताया जा रहा है कि मो इमामुद्धीन का अंतिम संस्कार कतर में हो होगा। स्थानीय पुलिस ने शव जमशेदपुर भेजने से मना कर दिया है। 

जमशेदपुर में टिनप्लेट कर्मचारी थे, वीआरएस लेकर कतर गए थे
मो इमामुद्धीन जमशेदपुर में टिनप्लेट कर्मचारी थे। टिनप्लेट कंपनी में क्रेन ऑपरेटर के पद पर थे। कुछ सालों पूर्व टिनप्लेट कंपनी से वीआरएस (Voluntary Retirement Scheme) लेने के बाद वे कतर चले गए थे। वहां उन्होंने कास्को कंपनी ज्वाइन किया था। बाद में उन्हें काम से हटा दिया गया। तो वे फ्री वीजा लेकर कतर में ही रह गए। ठेकेदारी में काम कर लगे। जिस पीजी रुम में वे रहते थे उनके साथ एक पाकिस्तानी नागरिक भी पीजी रुम में रहने लगा। पाकिस्तानी नागरिक ने इमामुद्धीन की हत्या क्यों की इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पहले कतर में उनकी पत्नी और बच्चे भी साथ रहते थे। बाद में उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को भारत भेज दिया और पाकिस्तानी नागरिक के साथ रुम शेयर कर रहने लगे। 

पति से बात होने पर पहुंची विदेश, दुखद खबर पता चली
इमामुद्धीन के परिवार के लोगों ने बताया कि 12 सितंबर से इमामुद्धीन से फोन पर बात नहीं हो पा रही थी। फिर उनकी पत्नी तरन्नुम कतर गई और स्थानीय थाना में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस इमामुद्धीन के पीजी में पहुंची तो कमरे में खून के कई दाग मिले। जिसके बाद पीजी में उनके साथ रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सारी बात पुलिस को बता दी। जिसके बाद पाकिस्तानी नागरिक की निशानदेही पर फ्लैट के ही सेप्टिक टैंक से पुलिस ने इमामुद्धीन का शव बरामद किया। उसकी हत्या क्यों की गई इसका पता पुलिस लगा रही है। 

पूर्व में भी जमशेदपुर के लोगों की विदेश में हो चुकी है हत्या
जानकारी हो कि इससे पहले भी विदेश काम करने गए जमशेदपुर के लोगों की हत्या विदेश में हो चुकी है। जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रहने वाले तरणजीत सिंह की फिलीपींस में गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। जबकि बिरसानगर में रहने वाले प्रभजोत की इंग्लैंड में हत्या हुई थी।

यह भी पढ़े- राजस्थान में भाजपा नेता के घर पर हमला, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की फायरिंग

Share this article
click me!