झारखंड में थाना प्रभारी ने अपने ही थाने में किया सुसाइड, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप..जानिए पूरा मामला

 हैरान करने वाली यह घटना झारखंड के पलामू जिला के नावा बाजार थाने की है। जहां थाने के प्रभारी रह चुके लालजी यादव ने अपने कमरे में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। इस घटना के बाद से पूरे जिला प्रशसान और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं थाना प्रभारी की मौत के बाद लोगों में जमकर आक्रोश है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2022 7:19 AM IST / Updated: Jan 11 2022, 12:55 PM IST

पलामू. झारखंड के पलामू से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के एक थाना प्रभारी लालजी यादव ने अपने ही थाने में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे जिला प्रशसान और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं थाना प्रभारी की मौत के बाद लोगों में जमकर आक्रोश है। उन्होंने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस ने उनके शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद 100 उनके परिजन को सौंप दिया जाएगा।

सीनियर अधिकारियों कार्रवाई से दुखी था दरोगा
दरअसल, हैरान करने वाली यह घटना  पलामू जिला के नावा बाजार थाने की है। जहां थाने के प्रभारी रह चुके लालजी यादव ने सोमवार देर रात अपने कमरे में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। हालांकि अभी अत्हमहत्या के कारणों की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जाता है कि मृतक पुलिस अफसर अपने विभाग के सीनियर अधिकारियों की कार्रवाई से दुखी था।

Latest Videos

एक सप्ताह पहले किया था संस्पेंड
बता दें कि एक सप्ताह पहले दरोगा लालजी यादव SP चंदन कुमार सिन्हा ने सस्पेंड किया था। बताया जाता है कि लालजी यादव पर डीटीओ से अभद्र व्यवहार और वरीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन का आरोप था। एसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया था। 

प्रभार देने गए थे रांची और लौटते ही लगा ली फांसी
निलंबित होने के बाद दरोगा लालजी यादव रांची के बुढ़मू थाने में मालखाना का प्रभार देने गए थे । वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पलामू के पुलिस अधीक्षक के अंतिम कुमार सिन्हा मंगलवार सुबह नावा बाजार थाना के लिए रवाना हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें-मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला.. फ्लाइट के पास खड़े एयरक्राफ्ट टग में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

इसे भी पढ़ें-बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की, बोली- घर छोड़कर आई हूं, आज ही शादी करो, वरना...

Share this article
click me!

Latest Videos

Maharashtra: दलित के किचन Rahul Gandhi ने पकाया खाना, क्या खाकर हो गए परेशान?
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा
Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
विटामिए ए की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां, कैसे करें बचाव #Shorts