एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर लगी आग की घटना की पुष्टि की है। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी और चीज को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।

मुंबई : एयरपोर्ट पर सोमवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब विमान को खींचकर ले जाने वाले वाहन में आग लग गई। घटना सुबह 11 बजे की है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-647 को पीछे धकेलने वाले एयरक्राफ्ट टग में प्लेन के पास आग लग गई। विमान में 85 यात्री सवार थे और सभी मुंबई (mumbai) से गुजरात (Gujrat) के जामनगर जा जाने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दमकल कर्मी टग पर आग बुझाते दिख रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सभी यात्री सुरक्षित
मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर लगी आग की घटना की पुष्टि की है। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी और चीज को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। हम अधिक जानकारी के लिए एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलर से संपर्क कर रहे हैं।

कैसे लगी आग
मुंबई एयरपोर्ट के पीआरओ ने बताया कि मुंबई-जामनगर फ्लाइट में 85 यात्री सवार थे। फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार ही था कि तभी अचानक पुशबैक टग में आग लग गई। आग को देखते ही दमकलकर्मी उस ओर दौड़े। सभी आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी ऑपरेशन सामान्य है।

Scroll to load tweet…

इसे भी पढ़ें-मुंबई में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

इसे भी पढ़ें-हिमाचल में हुआ ऐसा हादसा.. 2 मिनट में धुंआ हुई लाखों की संपत्ति..मौत के मुंह से बाल-बाल बचा पूरा परिवार