Jharkhand: नाबालिग भतीजी ने प्यार ठुकराया तो चाचा ने मार डाला, खुद सुसाइड किया, कब्रिस्तान में आसपास दफनाए गए

Published : Dec 03, 2021, 11:35 AM IST
Jharkhand: नाबालिग भतीजी ने प्यार ठुकराया तो चाचा ने मार डाला, खुद सुसाइड किया, कब्रिस्तान में आसपास दफनाए गए

सार

मामला गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र का है। यहां करिवाडीह गांव में 30 नवंबर को एकतरफा प्यार में चाचा इम्तियाज अंसारी ने भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि चाचा अपनी भतीजी से ही प्यार करता था। बताते हैं कि मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजे जब लड़की स्कूल से लौट रही थी तो चाचा ने एक बार फिर प्यार का इजहार किया। इस पर लड़की ने ठुकराया दिया। इसी बात से चाचा गुस्से में आ गया।

रांची। झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा (Garhwa) में एक सनकी आशिक (Mental Lover) ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। ये आशिक लड़की से एकतरफा प्यार (unrequited love) करता था और दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते थे। लड़की 9वीं क्लास में पढ़ती थी। 2 दिन पहले लड़की जब स्कूल से लौट रही थी तो चाचा ने रास्ते में रोक लिया और प्यार का इजहार करने लगा। लड़की ने ठुकरा दिया तो गुस्से में चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और मालगाड़ी के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। बाद में परिजन दोनों के शव लेकर कबिस्तान पहुंचे और आसपास ही दफना दिया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर रहे हैं।

मामला गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र का है। यहां करिवाडीह गांव में 30 नवंबर को एकतरफा प्यार में चाचा इम्तियाज अंसारी ने भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि चाचा अपनी भतीजी से ही प्यार करता था। बताते हैं कि मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजे जब लड़की स्कूल से लौट रही थी तो चाचा ने एक बार फिर प्यार का इजहार किया। इस पर लड़की ने ठुकराया दिया। इसी बात से चाचा गुस्से में आ गया और उसने भतीजी के सीने पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले उसने लड़की पर चाकू से हमला किया था। जिससे लड़की के हाथ में चोट आई। आरोपी लड़की पर कट्‌टा फेंक कर फरार हो गया। इसके बाद गढ़वा रोड चोपन रेलखंड पर नगर उंटारी के रेलवे फाटक के पास पहुंचा। यहां उसने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने खुद पर कर्ज होने का भी जिक्र किया और मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी।

24 घंटे के अंदर सनकी आशिक ने भी किया सुसाइड
बुधवार को जिस वक्त लड़की के शव को कछरवा टोला कब्रिस्तान में दफनाया जा रहा था। ठीक 24 घंटे बाद आरोपी युवक के खुदकुशी करने की सूचना मिली। घटनास्थल पर आरपीएफ के जवान और स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और सुसाइड नोट बरामद किया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, घटना में आरोपी युवक के दोनों पैर कट गए थे। उसके शरीर के कई स्थानों पर कटने के निशान मौजूद थे। गुरुवार को परिवार के लोगों ने उसी कब्रिस्तान में युवक के शव को दफनाया। दोनों की कब्र भी आसपास ही खोदी गई थीं।

30 साल के प्रिंसिपल को 24 साल की छात्रा से एकतरफा प्यार, DJ पर डांस नहीं किया तो थप्पड़ मारे, किडनैप कर ले गया

12वीं के छात्र का कत्ल वाला प्यार: लड़की से ना सुनते ही काट दिया गला, क्लास बोर्ड पर लिखा-I Love U My वाइफ

ये कैसा प्यार? किसी दूसरे से हुई शादी तो बॉयफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा और मार दी गोली

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?