नवरात्र में सौहाद्र बिगड़ने की कोशिश: रांची में हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी, छावनी में तब्दील पूरा इलाका

Published : Sep 28, 2022, 01:17 PM IST
  नवरात्र में सौहाद्र बिगड़ने की कोशिश: रांची में हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी, छावनी में तब्दील पूरा इलाका

सार

रांची के एक मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा की तोड़फोड़ करने की कोशिश की। यानि  नवरात्र के दिनो मे सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की कोशिश की गई। लेकिन आसामाजिक तत्व इसमें नाकाम हुए। घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंची और पूरे इलाके को छाबनी में तब्दील कर दिया है।

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में नवरात्र के दिनो मे सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की कोशिश की। रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित मल्लाह टोली में असामाजिक तत्वों ने मनोकामना बजरंगबली मन्दिर में पत्थर फेंका है। असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचकर कैंप कर रहे हैं, और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल माहौल पूरी तरह शांत है।

मंदिर के पास का इलाका छावनी में तब्दील
घटना के बाद राँची पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और मंदिर के आसपास के स्थान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।एसएसपी किशोर कौशल ने खुद मोर्चा संभाला और सीसीटीवी फुटेज खंगाल मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को भी धर दबोचा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हिंदू संगठनों ने किया विरोध
इधर भगवान हनुमान की प्रतिमा को तोड़े जाने की खबर इलाके में आग की तरह फैली और देखते ही देखते मंदिर के सामने भीड़ जमा हो गई। स्थानीय हिंदू संगठन भी मौके पर जुट गए। हनुमान की मूर्ति खंडित किए जाने को लेकर सोशल मीडिया में भी लगातार फोटो जारी किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया है। स्थानीय हिंदू संगठनों के नेताओं को भी प्रशासन की तरफ से यह भरोसा दिलाया गया है कि दोपहर तक खंडित मूर्ति को बना लिया जाएगा। आगामी पर्व त्योहारों को देखते हुए आपसी सौहार्द्र बनाए रखना बेहद जरूरी है।

 घटना को लेकर लोगों में आक्रोश
बजरंगबली की मूर्ति खंडित करने की सूचना के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। घटना स्थल पर सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी सहित कई थानों के थाना प्रभारी मौजूद है।भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रांची में 2000 अधिक पुलिस बल की तैनाती
दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए राँची पुलिस के द्वारा राजधानी रांची में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, अतिरिक्त 2000 जवानों की तैनाती जायेगी।जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। वहीं, पुलिस भी पूजा को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है। ताकी शांति और सद्भाव माहौल में पूजा संपन्न हो।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
 इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि एक बार फिर राजधानी रांची में हेमंत सोरेन के तुष्टिकरण वाली कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। व्यस्ततम मेन रोड स्थित महावीर मंदिर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल