
रांची. यह तस्वीर झारखंड की तेजतर्रार IAS पूजा सिंघल (Jharkhand IAS Pooja Singhal) की है, जो मनरेगा घोटाले में मनी लांड्रिंग के आरोप में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जेल में बंद हैं। 5 मई को पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने छापेमारी की थी। जिसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह को गिरफ्तार किया था। वे 11 मई से जेल में हैं। मंगलवार को उनकी जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। मैडम को उम्मीद थी कि उन्हें बेल मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद वे शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई। पढ़िए 10 बड़ी बातें...
1. कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत की। मंगलवार देर रात उन्हें होटवार जेल से रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनका इलाज कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है। वे ठीक से चल नहीं पा रही थीं। लिहाजा व्हील चेयर पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। वे अपने पैरों पर भी खड़ी नहीं हो पा रही हैं। उनके पति अभिषेक झा और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे।
2. लोअर कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद पूजा सिंघल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। पूजा सिंघल का कहना है कि उन्हें फंसाया गया है। उनकी तबीयत खराब रहती है, इसलिए उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए।
3. खूंटी में डिप्टी कमिश्नर रहते हुए पूजा सिंघल पर मनरेगा राशि के घोटाले का आरोप लगा था। इस मामले में ईडी ने 16 FIR दर्ज की हैं। ईडी ने पूजा सिंघल के सहयोगी सीए सुमन कुमार के यहां छापेमारी की थी। वहां से करीब 19 करोड़ रुपये राशि बरामद की गई थी।
4. कम उम्र में IAS अफसर बनने वाली पूजा का 22 सालों का करियर काफी विवादों में रहा है। उन पर कई बार घोटाले के आरोप लग चुके हैं। पूजा सिंघल लक्जरियस लाइफ स्टाइल के लिए भी जानी जाती रही हैं, लेकिन इस समय चेहरे की रंगत गायब है।
5. पूजा का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से ग्रजुएशन की पढ़ाई पूरी की। पूजा ने पहले ही प्रयास में IAS क्वाॉलिफाई कर लिया था। 21 साल और 7 दिन की उम्र में वो IAS बन गईं थीं।
6. पूजा सिंघल 2000 बैच की अधिकारी हैं। कम उम्र में यह मुकाम पाने के बाद पूजा सिंघल का नाम 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में भी दर्ज किया गया था।
7. पूजा सिंघल के बाद उनके पति भी अभिषेक झा भी मुश्किल में हैं। उन पर कोर्ट के आदेश के बाद रांची के बरियातु थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। अभिषेक पर 90 लाख रुपए ठगी का आरापे लगा है। अभिषेक झा चर्चित पल्स अस्पताल के डायरेक्टर हैं। अभिषेक झा के खिलाफ इंटीरियर डिजाइनर अभिनंदन सिंह ने शिकायत की है। शिकायत में कहा कि पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा ने उन्हें पल्स अस्पताल में इंटीरियर और फॉल सीलिंग के लिए एक करोड़ 9 लाख रुपये का काम दिया था। लेकिन पैसा नहीं दिया गया। क्लिक करके पढ़ें पूरी बात
8. पूजा सिंघल की पहली शादी IAS राहुल पुरवार से हुई थी। वे भी झारखंड कैडर के ही अफसर हैं। पूजा की पहली शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। पहली शादी टूटने के बाद पूजा सिंघल की पहचान ऑस्ट्रेलिया के कस्टम विभाग में काम कर रहे अभिषेक झा से हुई। अभिषेक मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। फेसबुक पर शुरू हुई दोनों की बाद प्यार में बदल गई।
9. निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और अन्य के खिलाफ मनरेगा फंड घोटाले के संबंध में ED ने 5000 पन्नों का आरोप पत्र तैयार किया था।
10. प्रवर्त्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के असिस्टेंट डायरेक्टर विनोद कुमार ने झारखंड हाईकोर्ट में एफिडेविट दायर कर जानकारी दी थी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नाम खदान लीज के आवंटन (Allotment Of Mine Lease) में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल (Pooja Singhal) की भी भूमिका सामने आई है।
यह भी पढ़ें
दिलचस्प है IAS पूजा सिंघल की लाइफस्टाइल, स्टार की तरह जीती जिंदगी, हर सरकार में मिलती रही मनचाही पोस्टिंग
एक और जिन्ना: ये हैं वो 6 Victim players, जिन्हें NIA से छुड़वाने मुसलमानों को भड़का रहा था PFI
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।