झारखंड में दरोगा की संदिग्ध अवस्था में मौत, रात में पिकैट ड्यूटी पर खाना खाकर सोए थे, सुबह उठे ही नहीं

Published : Dec 25, 2021, 10:38 AM IST
झारखंड में दरोगा की संदिग्ध अवस्था में मौत, रात में पिकैट ड्यूटी पर खाना खाकर सोए थे, सुबह उठे ही नहीं

सार

दरोगा का नाम भूपेंद्र सिंह यादव (Bhupendra singh Yadav) है। साथियों ने बताया कि गुरुवार रात दरोगा यादव (SI Yadav) खाना खाने के बाद सोने गए थे। सुबह जब वह नहीं उठे तो उनके सहयोगियों ने उन्हें उठाया, पर वह उठे नहीं। उनके साथियों ने जब उन्हें फिर से उठाने की कोशिश की तो उनका शरीर ढीला पड़ा दिखा।

रांची। झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palamu) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दरोगा (Sub Inspector) की संदिग्ध अवस्था (Suspicious Death) में मौत हो गई। दरोगा नौडीहा बाजार के डगरा में पिकैट ड्यूटी (Picket Duty) पर तैनात थे। रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह जब नींद नहीं खुली तो साथी ने उठाने की कोशिश की। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरोगा मूल रूप से राजस्थान (Rajasthan) के रहने वाले थे।

दरोगा का नाम भूपेंद्र सिंह यादव (Bhupendra singh Yadav) है। साथियों ने बताया कि गुरुवार रात दरोगा यादव (SI Yadav) खाना खाने के बाद सोने गए थे। सुबह जब वह नहीं उठे तो उनके सहयोगियों ने उन्हें उठाया, पर वह उठे नहीं। उनके साथियों ने जब उन्हें फिर से उठाने की कोशिश की तो उनका शरीर ढीला पड़ा दिखा। इसके बाद सहयोगियों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए छतरपुर (Chhatarpur) अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, वहां अस्पताल में डॉक्टर्स (Doctors) ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस इन एंगल पर जांच कर रही...
पुलिस का कहना है कि घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। सहयोगियों से भी जानकारी ली जा रही है। खाने के बारे में भी पता कर रहे हैं। अभी फिलहाल कुछ कह पाना जल्दबाजी होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। यादव के परिजन को सूचना दे दी गई है। वे लोग भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। परिजन से भी पूछताछ की जाएगी।

जयपुर जिले के रहने वाले थे एसआई यादव
पुलिस अफसरों ने बताया कि यादव पलामू जिले के नौडीहा बाजार के डगरा पिकैट पर तैनात थे। वे राजस्थान के जयपुर (Jaipur) जिले के भोटवार (Bhotwar) के रहने वाले थे। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। 

रांची का हाइप्रोफाइल केस: रात में मंगतेर संग बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की, सुबह कमरे में मिली सगी बहनों की लाश

 

प्यार में पागल भाई-बहन ने तोड़ी सारी मर्यादाएं, शादी कर बने पति-पत्नि, विवाह से पहले गर्भवती भी हुई लड़की

प्यार में अपराधी बन बैठे मेडिकल स्टूडेंट्स, गर्लफ्रेंड को खास तोहफा देने के चक्कर में कर गए क्राइम...

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?