दिवाली से पहले झारखंड में हुआ खूनी खेलः दो लोगो की गई जान, गांव मुखिया उनमें से एक

झारखंड के खूंटी जिले में दिवाली से ठीक एक रात पहले दुखद वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्डर के कारण का पता लगाने मे जुटी है।

Sanjay Chaturvedi | Published : Oct 24, 2022 1:07 PM IST

खूंटी (khunti). झारखंड के खूंटी जिले में दिवाली के ठीक एक दिन पहले रविवार 23 अक्टूंबर के देर रात डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। जहां बदमाशों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल यहां रुमुतकेल पंचायत के प्रधान के साथ उसके एक साथी की निर्मम हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना राजधानी रांची से 38 किमी दूर खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र की है।

देर रात बदमाशों ने वारदात की
मामले की जानकारी देते हुए मुरहू थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी ने बताया कि रूबुआ बीरडी गांव के लोगों से सूचना मिली कि दो लोगों की जान ले ली गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान की तो सामने आया है कि रूबुआ बिरडी के ग्राम प्रधान सोमा मुंडा (55) वर्ष और उसके साथी 38 वर्षीय जेम्स पूर्ति के रूप मे हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों दिवाली अवसर का एक प्रोग्राम अटेंड कर आ रहे थे तब वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला रविवार रात मुर्हू इलाके में हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भिजवाया गया है। सोमवार के दिन उनकी बॉडी परिजनों को सौंपी गई। 

Latest Videos

मामले की जांच कर रहे मुरहू थाना पुलिस अधिकारी ने कहा कि मर्डर के बाद हत्यारों की पहचान और घटना के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है, साथ ही मर्डर के मोटिव का पता लगाया जा रहा है। 


बता दे कि खूंटी जिले में अपराध की घटनाए बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले यहां के एसडीएम पर छेड़छाड़ के आरोप लगा था। उन्होंने आईआईटी की स्टूडेंट को परेशान करने के मामले में अरेस्ट किया गया था।

यह भी पढ़े- ये कैसी सनक: कार में ठसाठस ठूंस दिए एक लाख के पटाखे और लगा दी आग, फिर जो हुआ वह लाखों लोगों ने देखा

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट