गांव में पड़ी थी एक ही परिवार के तीन लोगों की लाशें, हत्या को छुपाने के लिए ग्रामीणों ने रची थी अजीब साजिश

Published : Sep 02, 2022, 03:45 PM IST
गांव में पड़ी थी एक ही परिवार के तीन लोगों की लाशें, हत्या को छुपाने के लिए ग्रामीणों ने रची थी अजीब साजिश

सार

झाररखंड के खूंटी जिले के अड़की के मदहातु पंचायत के कोदेलेबे गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस को मामला पता चले इससे पहले ग्रामीणों ने मामला छुपाने के लिए कई तरह की साजिश की। 

खूंटी. झाररखंड के खूंटी जिले में तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बुधवार देर रात अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु पंचायत के कोदेलेबे गांव से एक ही परिवार की तीन लोगों को तेज धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी के अनुसार, अड़की के मदहातु पंचायत के कोदेलेबे गांव के ग्राम प्रधान मुड़ा मुंडा, उनके बेटे सिंगा मुंडा और बहू सिदिमा देवी की हत्या की गई है।

पुलिस को नहीं दी गई जानकारी
घटना के बाद किसी ने पुलिस को जानकारी तक नहीं दी। गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

छह साल का मासूम गंभीर
जानकारी के अनुसार गांव में तीन लोगों को मार दिया गया। इस हमले में एक छह साल का बच्चा एतवा मुंडा मौत से जंग लड़ रहा है। घटना को छिपाने के लिए बुधवार दिनभर ग्राम सभा होती रही और मासूम तड़पता रहा। मासूम बच्चे के इलाज के लिए किसी ने पहल नहीं की। कोदेलेबे गांव में हुई मर्डर के बाद किसी ने भी इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। बुधवार दिन भर लाश घर में ही पड़ी रही। मृतक ग्राम प्रधान के रिश्तेदारों ने बताया कि बुधवार रात को कुछ दबंगों ने घर मे घुसकर उसकी हत्या कर दी और हत्या को छिपाने के लिए गांव में दिन भर ग्राम सभा हुई।

एसपी ने लिया तुरंत एक्शन
ग्राम सभा के लोगों ने मृतक के रिश्तेदारों और गांव के लोगों को डराया और धमकाया जिसके कारण हत्या की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। हालांकि, मृतक ग्राम प्रधान के रिश्तेदार बनापीढ़ी देवी ने एक समाजसेवी को फोन किया जिसके बाद समाजसेवी मंगल मुंडा ने अड़की पुलिस को जानकरी दी है। इधर एसपी ने बताया कि वह मामले की जांच करवा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- झारखंड के सियासी संकट के बीच दिल्ली रवाना हुए राज्यपाल, अमित शाह से हो सकती है सीक्रेट मीटिंग

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत