
लोहरदगा (झारखंड). झारखंड के लोहरदगा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक पुलिस कर्मी ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। उसने अपने सिर पर गोली मारी। शव के पास ही सर्विस रिवाल्वर पड़ा मिला। पुलिस कर्मी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन का है। 12 अगस्त की रात पुलिस कर्मी आशुतोष कुमार ने पुरानी पुलिस लाइन स्थित अपने कमरे में खुद को गोली मारी। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान के आत्महत्या करने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मृतक जवान बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था।
पीपी का बॉर्डिगार्ड था मृतक पुलिस कर्मी
मृत पुलिस कर्मी आशुतोष कुमार 2005 बैच का सिपाही था। वह मूल रुप से बिहार के भोजपुर जिला के अगीआंव का रहने वाला था। लोहरदगा में वह लोहरदगा कोर्ट के पीपी का बॉर्डीगार्ड था। घटना के बाद पुरानी पुलिस लाइन में अफरा तफरी मच गई। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ भीतर घुसी तो पुलिस कर्मी खून से लथपथ मिला। पास ही में पिस्तौल पड़ी हुई थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस कर्मी ने पारिवारिक विवाद या किसी और कारण से आत्महत्या की इसकी जांच भी की जा रही है।
पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया
पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मामले की जांच के लिए बुलाया। पिस्तौल समेत अन्य का प्रिंगर प्रिंट लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस कर्मी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को उसके पैतृक गांव ले जाएंगे। परिजन आशुतोष कुमार के आत्महत्या करने से सदमें में है। पोस्टमार्टम के पुलिस लाइन में मृत जवान को सलामी दी जाएगी।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।