4 दिन बाद 26 जनवरी को जब घर लौटी लड़की, तब जो कहानी सुनाई..उस पर पुलिस को यकीन नहीं हुआ

Published : Jan 30, 2020, 04:38 PM IST
4 दिन बाद 26 जनवरी को जब घर लौटी लड़की, तब जो कहानी सुनाई..उस पर पुलिस को यकीन नहीं हुआ

सार

झारखंड के गढ़वा की रहने वाली इस लड़की के साथ उसके ही दोस्त ने दगा दिया। प्यार के बहाने उसे ऐसा जख्म दिया कि वो जिंदगीभर नहीं भरेगा।

गढ़वा, झारखंड. यहां एक नाबालिग के साथ उसके ही दोस्त ने धोखा कर दिया। उसने प्यार का झांसा देकर ऐसा जख्म दिया, जो शायद जिंदगीभर नहीं भरेगा। पीड़िता जब पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची, तब वहां भी उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। पुलिस को लड़की की बात पर यकीन नहीं हुआ। आखिरकार लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी(CWC) में अपनी शिकायत लेकर जाना पड़ा।


4 दिनों तक कैद करके किया रेप...
पीड़िता ने बताया कि 22 जनवरी को उसके दोस्त ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया था। यह रंका थानाक्षेत्र के एक गांव से जुड़ा मामला है। लड़की के मुताबिक, उसे 4 दिनों तक पलामू में कहीं बंद करके रखा गया था। वहां उसके साथ रेप किया गया। विरोध करने पर पीटा तक गया। इसके बाद 26 जनवरी को उसे गांव लाकर छोड़ दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वो अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो पुलिस ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया। बल्कि उसे अपने एरिया का मामला न होकर चैनपुर थाने भेज दिया। वहां भी उसकी बात नहीं सुनी गई। उसे वहां से भी भगा दिया गया।

लड़की ने बताया कि जब उसकी पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी, तब वो चाइल्ड वेलफेयर कमेटी(CWC) के पास पहुंची। CWC ने डीएसपी को मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की अनुशंसा की है। इस बारे में गढ़वा डीएसपी बहामन टुट्टी ने कहा कि CWC से यह मामला उन तक पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कराएगी।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 10th Result 2026 via SMS: जानिए एसएमएस से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट?
JAC 10th Result 2026 Date Time: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा, जानिए डेट-टाइम पर क्या है लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट