यह हैं झारखंड के नये एजुकेशन मिनिस्टर, खुद 10वीं तक पढ़ सके..इसलिए अब यह है ठानी...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मंत्रियों के कामकाज का बंटवारा कर दिया गया। इस मंत्रिमंडल में सबसे शिक्षित और धनवान विधायक रामेश्वर उरांव वित्त और वाणिज्य विभाग का दायित्व संभालेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Jan 29, 2020 12:17 PM IST

रांची, झारखंड. यह हैं झारखंड के नये शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो। जगरनाथ डुमरी से विधायक हैं। यह जानकार ताज्जुब होगा कि जगरनाथ 10वीं पास है, लेकिन शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण विभाग संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मंत्रियों के कामकाज का बंटवारा कर दिया गया। इस मंत्रिमंडल में सबसे शिक्षित और धनवान विधायक रामेश्वर उरांव वित्त और वाणिज्य विभाग का दायित्व संभालेंगे।

90 वर्षीय पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
मंगलवार को जब जगरनाथ महतो के मंत्री बनने की खबर उनके 90 वर्षीय पिता नेमनारायण महतो को लगी, तो उन्होंने खुशी जताते हुए अपनी बोली में कहा, अब तो गोटे झारखंडेक मंत्री बन गेलक। जगरनाथ के पिता उस वक्त चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत अलारगो के सिमराकुल्ही स्थित अपने घर पर थे। बता दें कि नेमनारायण ने कभी नावाडीह प्रखंड की नर्रा पंचायत से चुनाव लड़ा था। उनका चुनाव चिह्न कबूतर था। तब वे चेतलाल महतो से हार गए थे। जगरनाथ चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े हैं। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। मां का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। उनके एक भाई वासुदेव महतो तारमी पंचायत के मुखिया हैं। जगरनाथ ने कहा कि वे राज्य में शिक्षा की स्थिति सुधारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
 


Share this article
click me!