बीजेपी से निष्कासित सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को किया था प्रताड़ित जीभ से साफ करवाती थी पेशाब

Published : Aug 31, 2022, 09:52 AM IST
बीजेपी से निष्कासित सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को किया था प्रताड़ित जीभ से साफ करवाती थी पेशाब

सार

झारखंड के रांची की रहने वाली  रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और बीजेपी से निष्कासित नेता सीमा पात्रा ने अपनी नौकरानी के साथ अमानवीय व्यवहार किया था। नौकरानी की शिकायत के बाद रांची पुलिस ने सीमा पात्रा को अरेस्ट कर लिया है। 

रांची. झारखंड के रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और बीजेपी से निष्कासित नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर की नौकरानी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। नौकरानी ने आरोप लगाया था कि सीमा पात्रा ने उन्हें करीब 8 सालों तक टॉर्चर किया और कई तरह की यातनाएं भी दीं। इसके बाद बीजेपी नेत्री के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज़ हुआ था। अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है और मामले की पूछताछ करेगी। 

रांची छोड़ने की कोशिश में थी सीमा
बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद सीमा पात्रा रांची छोड़कर भागने की कोशिश में थी। इसके बाद अरगोड़ा पुलिस की टीम ने रांची छोड़ने से पहले ही बुधवार सुबह करीब 4 बजे उसे अरेस्ट कर लिया। बता दें कि मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस सीमा पात्रा की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सुनीता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया था। 

आरोप के बाद बीजेपी ने पार्टी से निकाला
नौकरानी द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए सीमा पात्रा को पार्टी से निकाल दिया था। नौकरानी सुनीता को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

कमरे में बंद रखती थी मैडम
सुनीता ने अपने बयान में बताया था कि वह गुमला जिले की रहने वाली थी। मैडम सीमा पात्रा के दो बच्चे हैं। बेटी की दिल्ली ने जॉब करती है। सुनीता ने बताया कि उसे इस तरह से प्रताड़ित किया जाता था कि वह रो-रोकर पूरा दिन बिताती थी। सुनीता ने बताया कि मैडम उसे काफी प्रताड़ित करती थी। उसे खाना नहीं दिया जाता था। उसे कमरे में बंद कर रखा गया था। बिना बात के उसके साथ मारपीट की गई। उसके दांत तक तोड़ दिए गए। हद तो तब हो गई थी जब मैडम ने जीभ से पेशाब साफ करवाई।

इसे भी पढ़ें-  रांची में बीजेपी नेत्री ने नौकरानी से की बर्बरता: जीभ से साफ करवाई पेशाब, गर्म तवे से दागा

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weathe Today: 22 जनवरी को रांची का मौसम कितना बदलेगा? क्या ठंड नहीं पड़ेगी
Ranchi Weather Today: 21 जनवरी को रांची में कितनी तेज रहेगी शीतलहर? जानिए मौसम का हाल