रांची में VHP नेता की गोली मारकर हत्या, BJP सांसद संजय सेठ बोले- झारखंड को बंगाल और केरल बनाने की साजिश

 झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में बुधवार शाम विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता मुकेश सोनी (Mukesh Soni) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुकेश खलारी के महावीर नगर में रहते थे और मैक्लुस्कीगंज के धुर्वा मोड़ के पास प्रधान ज्वेलर्स नामक उनकी ज्वेलरी की दुकान थी। शाम को जब वे दुकान बंद करके घर वापस लौट रहे थे।

Asianet News Hindi | Published : Dec 16, 2021 5:24 AM IST

रांची। झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में बुधवार शाम विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता मुकेश सोनी (Mukesh Soni) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुकेश खलारी के महावीर नगर में रहते थे और मैक्लुस्कीगंज के धुर्वा मोड़ के पास प्रधान ज्वेलर्स नामक उनकी ज्वेलरी की दुकान थी। शाम को जब वे दुकान बंद करके घर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में बकुलिया टांड़ के नजदीक हमलावरों ने रोक लिया और मुकेश के सीने में दो गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे खलारी में तनाव का माहौल है। भाजपा सांसद संजय सेठ (BJP MP Sanjay Seth) ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा सड़क पर उतरेगी। 

जानकारी के मुताबिक, मुकेश विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के खलारी प्रखंड अध्यक्ष थे। बताया गया कि मुकेश को बकुलिया टांड़ के नजदीक दो गोली मारी गईं। बाद में राहगीर की सूचना पर कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल मुकेश सोनी को लेकर डकरा अस्पताल पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे खलारी में तनाव व्याप्त हो गया है। हाल के दिनों में मुकेश फायर ब्रांड हिंदू नेता के रूप में अपनी पहचान बना रहे थे। स्थानीय विधायक समरीलाल ने घटना की कड़ी निंदा की है और बताया कि वे इस घटना के विरोध में कल विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन नहीं जाकर खलारी जाएंगे।

Latest Videos

कुछ महीने पहले ही ज्वेलरी का व्यापार शुरू किया था
मुकेश सोनी पहले ट्रांसपोर्ट बिजनेस से जुड़े थे। उनकी बसें खलारी से रांची तक चलती थी। कुछ महीने पहले ही ट्रांसपोर्ट का काम बंद कर दिया था। इसके बाद ज्वेलरी के व्यापार से जुड़ गए थे और मैक्लुस्कीगंज में दुकान खोल ली थी। मुकेश के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 6 साल की और एक बेटा 3 साल का है। परिचितों का कहना था कि मुकेश का कभी किसी से कोई विवाद नहीं रहा है। वे बेहद ही सरल और मिलनसार व्यवहार के थे।

भाजपा, आरएसएस और विहिप नेता निशाने पर
सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस सरकार में अपराध और अपराधी दोनों बेलगाम हो चुके हैं। आए-दिन इनके निशाने पर भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों के कार्यकर्ता हैं। सांसद ने कहा कि भाजपा और संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। टारगेट करके उन्हें नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है। पुलिस-प्रशासन मौन धारण किए हुए है। हेमंत सरकार द्वारा झारखंड को केरल और पश्चिम बंगाल बनाने की साजिश चल रही है।

अपराधियों को संरक्षण दे रहे थाना प्रभारी: संजय सेठ
संजय सेठ ने कहा कि ये कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में एक सामान्य व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या कर दी जाती है, यह इस बात का प्रमाण है कि झारखंड की राजधानी में अपराधी बेलगाम और बेकाबू हो गए हैं। यह भी कहना गलत नहीं होगा कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, इसलिए वह इतना दुस्साहस जुटा पा रहे हैं। सेठ ने कहा कि खलारी के थाना प्रभारी वहां अनैतिक कार्यों में लिप्त हैं। वहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। स्थानीय नागरिक कई बार इस बात की शिकायत कर चुके हैं। खुद मैंने आज से दो-तीन महीने पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर उन पर कार्रवाई करने को और उन्हें हटाने को कहा था। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

24 घंटे में अपराधी नहीं पकड़े तो आंदोलन करेगी भाजपा
संजय सेठ ने चेतावनी दी और कहा कि 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें, अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि भाजपा और संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसकी जवाबदेही राज्य सरकार ले वरना भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Anti Lynching Bill: झारखंड में मॉब लिंचिंग में जान गई तो दोषी को मृत्युदंड, विधानसभा में बिल पेश करेगी सरकार

Bihar : अरवल के बाद अब गया में फर्जीवाड़ा, योगी आदित्यनाथ, हेमंत सोरेन और राबड़ी देवी को लगी कोरोना वैक्सीन

क्या गिरने वाली है हेमंत सोरेन सरकार? JMM विधायक ने खुद सुनाई पूरी कहानी..बीजेपी के साथ सरकार बनाने का ऑफर 

Ranchi: PM मोदी का ऐलान- 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा