बूढ़ी अम्मा ने सुनाई रात 12 बजे की दास्तां, मैं सो रही थी, तभी एक युवक मेरे पलंग पर आकर लेट गया

Published : Mar 13, 2020, 12:50 PM ISTUpdated : Mar 13, 2020, 12:52 PM IST
बूढ़ी अम्मा ने सुनाई रात 12 बजे की दास्तां, मैं सो रही थी, तभी एक युवक मेरे पलंग पर आकर लेट गया

सार

रांची के MGM हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती बुजुर्ग महिला के संग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मीडियाकर्मी ने सीएम को ट्वीट किया था, तब यह मामला सामने आया।  

रांची, झारखंड. यहां के MGM हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती एक 50 साल की महिला के संग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मीडियाकर्मी ने इसे लेकर सीएम को ट्वीट किया था, तब यह मामला सामने आया। साकची थाने में FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला परसुडीह थाने के तहत आने वाले गांव बारीगोड़ा की रहने वाली है। आरोपी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। वो भीख मांगकर अपना गुजर-बसर करती है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सर्दी-खांसी और बुखार होने पर वो 21 जनवरी को हॉस्पिटल आई थी। यहां उसने रजिस्ट्रेशन कराया और हॉस्पिटल में भर्ती हो गई। लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि वो 6 मार्च को बिना बताए चली गई थी। महिला के साथ 5 मार्च की रात को रेप हुआ था। जांच में सामने आया है कि इस घटना की जानकारी अगली सुबह हॉस्पिटल प्रबंधन को लग चुकी थी। अपनी नाकामी छुपाने प्रबंधन ने ही उसे जबरिया छुट्टी दे दी।

पीड़िता ने बताई दास्तां..
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता को खोजा और उसका मेडिकल कराया। इसके बाद गुरुवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए। साकची थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि महिला गरीब है। वो भीख मांगती है, इसलिए डरके मारे शायद चुप रही। बताते हैं कि पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर एक युवक का पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़िता ने बताया कि घटनावाली रात वो अपने पलंग पर सो रही थी। रात 12 बजे एक युवक आया और उसके साथ लेट गया। वो उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा। शोर मचाने पर उसने मारा-पीटा और रेप करके भाग गया। इस घटना को लेकर एक मीडियाकर्मी ने सीएम को ट्वीट किया था। हालांकि बाद में उसने ट्वीट हटा लिया। 

उधर, हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने पहले इसे महज एक अफवाह बताया था। हालांकि जब पुलिस ने मामला दर्ज किया, तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उल्लेखनीय है कि MGM हॉस्पिटल में पहले भी रेप के मामले सामने आते रहे हैं। 29 फरवरी 2016 को एक नाबालिग रेप पीड़िता से दोबारा रेप किया था।  वहीं, 26 अप्रैल 2019 को एक महिला के संग रेप की कोशिश की गई थी।

(नोट: खबर को प्रभावी ढंग से दिखाने के लिए डमी फोटो का इस्तेमाल किया गया है)

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भाभी के साथ देवर का था अवैध संबंध, शादी की खबर से बौखलाई भाभी ने रचा मौत का खेल!
रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी